Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेटे के बर्थ डे पर अनिल अंबानी ने 2000 और 500 के नोटों से सजवाया घर! देख के दंग रह जाएंगे आप....
शादी और पार्टी जैसे मौकों पर हम हर तरह से अपने आपको अलग दिखाने के लिए और मेहमानों की वाहवाही लूटने के लिए अपने घर को बिल्कुल अलग तरह से सजवाने की कोशिश करते है।
इसके लिए मंहगे से मंहगे पांडाल और टेंट हाउस को भी बुलाते है।
पर आपसे अगर ये कहा जाए कि एक बर्थ पार्टी में पूरा घर दो हजार और पांच सौ के नोटों से सजवाया गया है तो यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा।
आइए जानते हैं कि किसने ऐसा कारनामा किया है....

वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया में हाल ही में अनिल अंबानी के घर की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि बेटे के बर्थ डे के मौके पर उनका पूरा घर 2000 और 500 के नोटों से सजाया गया है। इस फोटो और वायरल मैसेज में ये दावा किया गया है कि ये अनिल अंबानी का घर है और इसमें नई करेंसी का इस्तेमाल किया गया है।

क्या है सच्चाई
इस मैसेज और फोटो में ये दावा किया गया है कि पूरे घर में पांच सौ और दो हजार के नोटो से सजावट की गई है। पर इस बात में कितनी सच्चाई है जब इसका पता किया गया तो नजारा कुछ अलग ही था। आइए जानते हैं कि क्या थी इस वायरल मैसेज की सच्चाई....

नोट नकली थे, घर नहीं मथुरा का मंदिर था
दरअसल ये बात बिल्कुल सही थी कि सजावट पांच सौ और दो हजार के नोट से ही हुई है पर ये नोट नकली थे नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह, सहजानंद बैंक ऑफ भुज लिखा है। दरअसल से ये तस्वीर मथुरा के वृंदावन बिहारी जी की थी जहां पर मंदिर को नकली नोटो से सजाया गया था।

ट्विटर पर हुई ये शरारत
ट्विटर पर एक युवक ने इस फोटो और मैसेज को वायरल किया। वायरल होने के साथ ही ये फोटो सोशल मीडिया में आग की तरह से फैल गई। उस युवक ने ट्विटर पर अपनी फोटो लगाई हुई है जिससे ये कंफर्म हो पाया कि ये अनिल अंबानी का बेटा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
