Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस जेल में कैदियों को मिलती है पूरी आजादी, टूरिस्ट की तरह काटते है अपनी पूरा सजा
Bastoy के जेल में कैदी पूरे आईलैंड में कहीं भी बेरोक टोक घूम सकते हैं, यहां उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं हैं, ये जेल कैदियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
अभी तक आपने दुनिया के ऐसे जेल और बंदीगृह के बारे में सुना होगा, जहां अपराधियों और कैदियों के साथ बद से बदत्तर सुलूख किया जाता है। जहां कैदियों को उनके अपराध की सजा बहुत ही भयानक तरीके से दी जाती है।
आज हम आपको एक ऐसा जेल के बारे में बताने जा रहे है जहां कैदियों के लिए यह जेल किसी टूरिस्ट प्लेस में छुटि्टयां बिताने से कम नहीं हैं।

जी हां नार्वे के BASTOY आइलैंड में बना दुनिया का पहला ईकोलॉजिकल जेल किसी भी मायने में किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। इस जेल में अपराधिक प्रवृति को छोड़, साधारण जीवन की चाह रखने वाले कैदियों को रखा जाता है। आइए जानते है इसके बारे में-
कहीं भी आ जा सकते हैं कैदी
इस जेल में कैदियों को बाकी के जेल कैदियों की तरह 24 घंटे जेल में बंद करके नहीं रखा जाता है। यहां इन कैदियों को इस पूरे आयलैंड में कहीं भी आने जाने की इजाजत है। और यहां उनके लिए किसी तरह की यूनिफॉर्म भी नहीं हैं।

सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है सख्त
इस जेल की सुरक्षा के लिए सिर्फ 69 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उसमें से भी सिर्फ 5 गार्ड ही इस आईलैंड की चौकसी करते हैं।

दुनिया का एक मात्र ईकोलॉजिकल जेल
यह दुनिया का एक मात्र ईकोलॉजिकल जेल है जहां कैदियों को प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर होना सिखाया जाता है।
इस जेल के पीछे की थ्योरी यह है कि यहां मानव और प्रकृति के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करते है। समाज की बेडि़यों से दूर लाए गए कैदियों को यहां प्रकृति के करीब रहना सिखाया जाता है।

वुडन कॉटेज में पूरी फेसिलिटी के साथ रहते है कैदी
यहां लाए जाने वाले कैदियों को जेल में नहीं रखा जाता है। इन्हें यहां वुडन कॉटेज में रखते है। इस कॉटेज में उनके लिए टीवी, फ्रिज, प्राइवेट बेडरुम और लिविंग रुम होता है। इन सबके पास अपनी एक जॉब होती हैं।

इस तरह आते है अपराधी यहां
अलग अलग अपराधों के लिए यूरोप के जेलों में बंद कैदियों को व्यक्तिगत तौर पर इस जेल में शिफ्ट होने के लिए अप्लाई करना कर सकते है। जिन अपराधियों की सजा के पांच साल बाकी होते है और जो इस जेल के लिए मानदंडों और अपराध से दूर रहकर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित होते है। ऐसे अपराधियों के आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है।
कैदियों को करवाते है एक्टिविटी
खाली समय में यहां रहने वाले कैदियों को हॉर्स राइडिंग, फिशिंग, टेबल टेनिस, स्वीमिंग और रनिंग तक जैसी एक्टिविटी करवाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
