Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
अनूठा पेट्रोल पंप : ऐसा पेट्रोल पंप जहां फ्यूल भरवाने पर खाना फ्री मिलता है....
आज मंहगाई और भ्रष्टाचार ने भले ही देश में पैर पसार लिए हों पर आज भी कई ऐसी जगह है जहां इंसानियत देखने को मिल ही जाती है।
आज कोई भी इंसान फालतू में अपना एक रुपया भी गंवाना नहीं चाहता है। ऐसे में आपसे कहा जाए कि एक जगह ऐसी भी है जहां मुफ्त में राहगीरों को खाना खिलाया जाता है।
सुनकर विश्वास नहीं होगा पर ये सच है आइए जानते कि कहां पर मौजूद है ये जगह.....

बंगलुरु के इस पेट्रोल पंप पर मुफ्त मिलता है खाना
हम बात कर रहें है बंगलुरु के एक पेट्रोल पंप की जहां पर एक अनोखी पहल शुरु की गई है। दरअसल ये पेट्रोल पंप ओल्ड मद्रास रोड पर स्थित है जिसका नाम वेंकटेश सर्विस स्टेशन है।
यहां पर जो लोग पेट्रेल भराने के लिए रुकते हैं उन्हें यहां के कर्मचारियों के तरफ से मुफ्त में भोजन दिया जाता है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने की इस काम में मदद
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल पंप के मालिक प्रकाश राव के साथ मिलकर इस पहल की शुरुआत की।
यहां पर शाकाहारी और मांसाहारी ग्राहकों को नाश्ता, भोजन और स्नैक्स बिल्कुल फ्री दिया जाता है।

एक महीने तक चलेगी योजना
इस योजना के शुरुआत होने के बाद इस योजना को लगभग एक महीने तक चालाया जाएगा।
अगर आप भी उस रास्ते से निकलते हैं तो आपको घर से नाश्ता करके जाने की कोई जरूरत नहीं है।

पेट्रोल नहीं भराया तो मामूली से पैसे देकर ले सकते है भोजन
पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि खाना यहां नहीं बल्कि दूसरी जगह एक रसोई में बनाया जाता है।
इसके सेफ भी बहुत अच्छे हैं। उन्होने कहा कि यदि कोई पेट्रोल नहीं भराता है और खाना लेना चाहता है तो उसको एक निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा।

आप करें ऐसे कामों की शुरुआत
देश में गरीबी और भुखमरी को रोकने के लिए इस तरह की कई संस्थाओं के चलाने की जरूरत है।
अगर आप इस काबिल है कि किसी का भला कर सकते है तो इस मुहिम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
