Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
भूतिया अस्पताल :- डॉक्टर नहीं, यहां भूत प्रेत करते हैं मरीजों का इलाज, जानिए कहां है ये अस्पताल
जब आप बीमार पड़ते हैं तो कहां जाते है ? अरे ये भी कोई पूछने वाली बात है। जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो वो अपना इलाज कराने के लिए सबसे पहले डॉक्टर के पास जाता है।
डॉक्टर भी अपने मरीज का इलाज उसके मर्ज के हिसाब से करता है और उसे दवाई देता है।
अगर आपसे ये कहा जाए कि एक जगह ऐसी भी है जहां लोग बीमार होने पर एक ऐसे अनोखे अस्पताल में जातें हैं, जहां पर भूत-प्रेत उनका इलाज करते है।
चौकिए मत भारत में एक ऐसी जगह भी मौजूद है। आइए जानते इस इनोखी जगह के बारे में.....

गोरखपुर में है भूतिया अस्पताल
ये अनोखा अस्पताल यूपी के गोरखपुर जिले के एक गांव रायगंज में है। यहां पर ऐसी अनोखी मान्यता है कि भूत-प्रेत मरीजों को बिना दवाई और बिना ऑपरेशन के ठीक कर देते हैं।

ऐसे करते हैं इलाज
यहां जो भी इलाज करवाने आता उसको एक कीचड़ भरे गड्ढे में कुदवाया जाता है। यहां के तान्त्रिक और ओझा बताते हैं कि इस गड्ढे में कूदने पर भूत-प्रेत उनका इलाज करते हैं।

स्वस्थ्य होकर लौटते हैं मरीज
वैसे तो आज हम इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं और ऐसी बांतो को सिवाय अंधविश्वास के और कुछ मानना असंभव हैं। लेकिन यहां के लोगों की माने तो ऐसा सच में होता है, लोग आते हैं और पूरी तरह से यहां से स्वस्थ्य होकर लौटते है। जो किसी जादू से कम नहीं है।

दूर-दूर से आते हो लोग
पीड़ित लोग यहां दूर दराज से भी आते हैं और यहां पर अच्छी खासी भीड़ आपको देखने को मिल जाएगी। लोगों के प्रति इस अस्पताल के लिए ऐसी मान्यता हैं कि जो कहीं ठीक नहीं होता वो यहां होता है।

अंधविश्वाश ये सच ?
अंधविश्वास की बात करें तो हम ये कह सकते हैं कि इस जमाने में भी लोग अंधविश्वास में जी रहे है और गोरखपुर का ये अस्पताल अंधविश्वास का जीता जागता उदाहरण हैं।



Click it and Unblock the Notifications
