Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बाइट मसाज से लेकर मधुमक्खी का डंक कुछ ऐसे अजीब ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते है हॉलीवुड सेलेब
ये तो आपको मालूम ही होगा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब अपनी ब्यूटी मैंटेन करने के लिए काफी सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट और ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन आपको मालूम नहीं है कि कुछ सेलिब्रेटी अपनी ब्यूटी के लिए इतने ही ज्यादा दीवानगी है वो अपनी सुंदरता बनाएं रखने के लिए अजीबों गरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कैटी पेरी और कान्या वेस्ट जैसी सेलेब्स बाइट मसाज करवा रहे हैं। इस मसाज क थैरेपिस्ट अपने क्लाइंट के पीठ पर दांतों से काटती हैं।

कहते है कि यह एक डीप-टिश्यूज मसाज है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। वहीं, पेशे से फ्रीलांस मॉडल कैनल जवान रहने के लिए जानवरों के खून से नहाती हैं। एक रियलिटी शो में उसे जानवरों के खून से नहाते हुए दिखाया गया है। ऐसी कई सेलिब्रिटीज हैं, जो खुद को युवा और खूबसूरत दिखाने के लिए अजीबो-गरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट करते हैं। जानते हैं अन्य हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में...।

लेडी गागा
पॉप सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा अपनी आईब्रो को रोजाना ब्लीच करती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा वे इसलिए करतीं हैं, ताकि उनकी आईब्रो ब्यूटीफुल दिखें।

किम करदर्शियन
किम करदर्शियन अपने बेहताशा ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, इस ब्यूटी के लिए वो बहुत पापड़ भी बेलती है। किम वैम्पायर फैशियल करवाती है, इस फेशियल में त्वचा को ग्लो कराने के रिन्यूवल प्रॉसेस में इस खून को उनके चेहरे में वापस इंजेक्ट किया जाता है।

विक्टोरिया बैकहम
वह शी प्लीसेंट फेसियल लेती हैं। इससे चेहरे का कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ जाता है और चेहरे की इलास्टिसिटी बढ़ जाती है।

कैटी होम्स
कैटी स्नेल फेशियल की बड़ी फैन हैं। घोंघे के शरीर से निकलने वाले चिकने और चिपचिपे पदार्थ का अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट में इस्तेमाल करती हैं। इसमें इलास्टिन, ग्लायकॉलिक ऐसिड और प्रोटीन होता है, जो त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है। इसके जरिये कोलेजन बढ़ता है और त्वचा झुर्रियां कम होती हैं।

जेनिथ पेल्ट्रो
जेनिथ पेल्ट्रो एपीथैरेपी या 'मधुमक्खी की डंक चिकित्सा' लेती हैं। वह मधुमक्खियों से खुद को कटवाती हैं। इससे उनके चेहरे के फाइन स्कार्स ठीक होते हैं और यह त्वचा को हील करने में मददगार होता है।ये ब्यूटी ट्रीटमेंट हज़ारों साल पुराना है, जिसका इस्तेमाल लोग सूजन और घाव से निजात पाने के लिए करते थे। मगर, इस प्रक्रिया में काफी दर्द होता है।

एलेजेंड्रा एंब्रोसियो
मॉडल एलेजेंड्रा एंब्रोसियो ब्राजीलियन हेयर ट्रीटमेंट 'वेलाटेरापिया' लेती हैं। इसके तहत बालों के आखिरी सिरे को आग से जलाकर हटाया जाता है। आमतौर पर ऐसा मोमबत्ती की लौ से किया जाता है।

डेमी मूरे
डेमी मूरे अपनी खूबसूरती बनाएं रखने और ब्लड डिटोक्सीफाई करने के लिए लीच थेरेपी लेती है। क्लिनकली भी यह बात साबित हो चुकी है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन में इजाफा होता हैं।



Click it and Unblock the Notifications