Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
शराबी दूल्हें ने ऐसा किया नागिन डांस कि दुल्हन ने बारात ही लौटा दी
उत्तर प्रदेश के जिले में शाहजहांपुर में एक दुल्हन को दूल्हे का नागिन डांस पसंद नहीं आया और उसने शादी तोड़ दी। लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई आखिरकार बारात को वापस लौटना पड
आज तक आपने शादी तोड़ने के कई कारण सुने होंगे लेकिन उत्तरप्रदेश में तब तो हद ही हो गई जब एक दुल्हन ने अपने दूल्हें का नागिन डांस देखकर बारात ही लौटा दी। आपको सुनकर भरोसा नहीं हो रहा होगा कि एक नागिन डांस की वजह से शादी तोड़ दी।
आपको तो मालूम है कि भारत में शादियां बिना नागिन डांस के पूरे नही होती हैं। बारात में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जो नागिन डांस किए बिना मानता नहीं है। लेकिन इस बारे में आइए जानते है थोड़ा इस बारे में-

नागिन डांस देखकर तोड़ी शादी
उत्तर प्रदेश के जिले में शाहजहांपुर में एक दुल्हन को दूल्हे का नागिन डांस पसंद नहीं आया और उसने शादी तोड़ दी। लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई आखिरकार बारात को वापस लौटना पड़ गया। वहीं इस घटना की चर्चा कई जिलों में हो रही है। बारात के शानदार स्वागत के बाद अगवानी में दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इतने में किसी ने दूल्हे को भी डांस के लिए बुला लिया और उसने नागिन डांस शुरू किया उसका ऐसा रूप देखकर वधु पक्ष के लोग दंग रह गए।

शराबी दूल्हा
दूल्हे के हावभाव देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने शराब पी रखी है। यह बात जैसे ही पता चली दुल्हन ने शादी से इनकार करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि शराब पीने वाले शख्स के साथ वह शादी नहीं करना चाहती है।

लौटी बारात
दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया क्योंकि दोनों के परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे और शादी के पहले काफी लेन-देन भी हो चुका था। इसके बाद परिवार के लोगों ने दुल्हन को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह किसी शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहती है। कोई रास्ता न देख बारात वापस लौट गई।



Click it and Unblock the Notifications