Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मिलिए, ताइवान के 'फैमिली ऑफ फ्रोजन एज' से 40 की उम्र में दिखते है टीनएजर्स की तरह
ताइवान में एक परिवार के बारे में मीडिया में दिखाया जा रहा है जो अपनी उम्र से अलग दिखती है। ये उस महिला की तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आपको आश्चर्य हो सकता है।
41 साल की लूर सु के बारे इंटीरियर डिजाइनर और फ़ैशन ब्लॉगर ने उनकी फोटो ऑनलाइन शेयर की। जब उसकी वास्तविक उम्र का पता चला तो लोगों के बीच चर्चा थी कि यह खबर सही है या गलत, उसे इस उम्र में जवां देखना वाकई में अजीब है!
उसे इस तरह जवां देखकर लोगों की उसकी निजी ज़िंदगी में झाँकने की इच्छा भी हुई कि उसके और उसके परिवार की सच्चाई क्या है! उसके इंस्टाग्राम अकाउंट में उसकी माँ भी है, जो कि एक रिटायर्ड डांसर है, जो कि एक 30 साल की मॉडल (या उससे जवां) दिखती है, लेकिन वो 63 साल की है!
बहनें कॉलेज स्टूडेंट्स दिखती हैं!
जैसा की हमने फोटो में देखा है तीनों बहनें कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट्स लगती हैं, और उनके पापा 74 साल के हैं पर फिर भी जवां दिखते हैं, लेकिन बहनें बताती हैं कि उनके पापा कैमरा के सामने थोड़े शर्मीले हैं और इसलिए फोटो नहीं खिंचवाते हैं।
यह ‘ फैमिली ऑफ फ़्रोजन एज’ है
इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की जानने की इच्छा होती हैं कि क्या कारण है कि इनकी उम्र नहीं बढ़ रही है। ये बहनें बताती हैं कि ये अपने आपको हायड्रेटिड रखती हैं और सही डाइट लेती हैं।
कुछ लोगों का मानना है
कुछ लोगों का मानना है कि ये किसी पिशाच के वंशज हैं। लेकिन तथ्य यह है कि इनका लुक ही जवां है। जैसा कि उनके अखबार में छपे पिछले इंटरव्यू में उनकी उम्र के बारे में बताया गया है।
सीक्रेट डाइट
लूर जो कि पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं कहती हैं कि वे ज़्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स और हाई कैलोरी वाले खादय पदार्थ नहीं खाती हैं। वे कई बार स्वादिष्ट चॉकलेट खाती हैं। वे नियमित रूप से मोश्चुराइजर और सन ब्लॉक भी लगाती हैं।
वे बताती हैं...
ये बहनें बताती हैं कि अपनी त्वचा मोश्च्युराइज़ करना बेहद ज़रूरी है इससे आपकी उम्र कम दिखती हैं और त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएँ नहीं होती हैं। इसके अलावा, उनका सीक्रेट है जो वो जवां और सुंदर दिखने के लिए अपनाती हैं।
सलाह...
वे बताती हैं कि वे रोजाना सुबह 350 या 500 मिली गुनगुना पानी पीती हैं, इसके अलावा वे नाश्ता ज़रूर करती हैं। उनके अनुसार यदि आपको फिट और जवां दिखना है तो आपको अपना खाना समय पर खाना चाहिए। यदि आपको उनकी कुछ और तस्वीरें देखनी हैं तो उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
