Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन सेलिब्रेटिज को देना पड़ा था अपने अपराधों की वजह से मगशॉट
चलिए देखते हैं कि किन किन सेलिब्रेटिज को अपने अपराधों की वजह से मगशॉट्स देने पड़े थे।
हम सभी जानते हैं कि सेलिब्रेटी कानून और पुलिस ट्रायल से आसानी से बचकर निकल जाते हैं। हालांकि कानून के आगे सभी एक समान है और न्याय सभी का एक नज़र से ही देखता है। न्याय व्यवस्था में देर से ही सही लेकिन दोषी को सज़ा जरूर मिलती है।
आज हम आपको ऐसे फेमस सेलिब्रेटिज के बारे में बताएंगें जिनके अपराधों ने दुनियाभर को अपनी ओर खींचा था। तो चलिए देखते हैं कि किन किन सेलिब्रेटिज को अपने अपराधों की वजह से मगशॉट्स देने पड़े थे।

टाइगर वुड्स
हाल ही में फेमस सेलिब्रेटी टाइगर वुड्स डीयूआई लेकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे। हालांकि टाइगर का कहना है कि उन्होंनें नशा नहीं किया हुआ था और उन्होंनें बस एक दवा ली थी जिसका विपरीत असर हो गया था। उनका मगशॉट फ्लोरिडा के पाम बीच के पाम बीच काउंटी ऑफिस से जारी हुआ था।

जस्टिन बीबर
ये पॉपुलर पॉप सिंगर शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में पकड़ा गया था। हाल ही में जस्टिन को उनकी पीले रंग की लैंबोर्गिनी स्पोर्ट्स कार में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। उन्हें फ्लोरिडा के मियामी बीच पर बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया था।

बिल कॉस्बी
एक्टर और कॉमेडियन बिल कॉस्बी को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बिल का मगशॉट मोंट्गोमेरी काउंटी डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी ऑफिस से रिलीज़ किया गया था।

लिंड्से लोहान
अपने अतीत में लिंड्से लोहान को सिर्फ गलत वजहों से ही जाना जाता था। उनके मगशॉट्स का ये कोलाज साबित करता है कि उन्होंनें 2007 से 2013 के बीव कई बार कानून तोड़ा और जेल की हवा खाई है। उन्हें ज्यादातर एल्कोहल और ड्रग्स का सेवन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

रॉबर्ट डाउनी
कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में रॉबर्ट डाउनी को कल्वगर सिटी पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कोकीन और मीथेमफेटामाइंस के साथ पकड़ा था। उस समय उन्होंने ये ड्रग्स भी ले रखी थी और वो पूरी तरह से ड्रग्स के नशे में धुत थे।

पेरिस हिल्टन
पेरिस हिल्टन को 2010 में कोकीन रखने के जुर्म में पकड़ा गया था। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन डिपार्टमेंट ने उनका मगशॉट रिलीज़ किया था।

माइकल जैक्सन
बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा की पुलिस ने फेमस पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अरेस्ट किया था। 2003 में सांता बारबरा काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने उनका ये मगशॉट रिलीज़ किया था।

मिशेल रोड्रिग्यूज़
हिट एंड रन केस में इस एक्ट्रेस को 180 दिनों तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। कैलिफोर्निया के लॉस एजलेस सेंचुरी रीज़नल डिटेंशन फैसिलिटी के दौरान उनका ये मगशॉट लिया गया था।

हग ग्रैंट
हॉलीवुड पुलिस ने हग ग्रैंट को डिवाइन ब्राउन नामक एक हूकर के साथ अभद्र कृत्य करते हुए पकड़ा था। ये मगशॉट लॉस एंजलेस पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया था।
ये सेलिब्रेटिज अपने अपराधों के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
