Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एक पंख चुनिए और अपनी पर्सनेलिटी के बारे में मालूम कीजिए
सोच ही आपका व्यक्तित्व निर्धारित करती है। इसलिए मनोविज्ञान के अनुसार इन पंखों में आपकी पसंद आपके व्यक्तित्व के कई गहरे राज खोलता है।
क्या आप जानते है कि किसी शख्स की मानसिकता पक्षियों के अलग अलग तरह के पंखों के से जुड़ी होती हैं। बचपन में उड़ते हुए पंखों को चुनना, उन्हें नोटबुक में सजाकर रखना हर बच्चे का शौक होता है। लेकिन पंख किसी शख्स के मानसिक उड़ान या सोच से जुड़ा होता हैं। इसलिए मनोविज्ञान इन पंखों में आपकी पसंद को 'मानसिक उड़ान' यानि आपकी 'सोच' से जोड़ता है।
सोच ही आपका व्यक्तित्व निर्धारित करती है। इसलिए मनोविज्ञान के अनुसार इन पंखों में आपकी पसंद आपके व्यक्तित्व के कई गहरे राज खोलता है। आइए आज अलग अलग पंखों में अपनी पसंद का कोई एक चुनिए और जानिए अपनी पर्सनालिटी की कुछ बेहद दिलचस्प बातें जो शायद आप खुद के बारे में अब तक ना जान सके हों।

पंख 1
ऐसे लोग बेहद शांत स्वभाव और दयालु व्यक्तित्व के हैं। आप लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि बात चाहे कितनी ही उग्र क्यों ना हो, सबकी भलाई का ध्यान रखते हुए जहां तक संभव हो सके आप उसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करते हैं। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, आप अपनी परवाह किए बिना हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
आप थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के हैं लेकिन दूसरों की जरूरत और खुशी का ध्यान रखते हुए आप अपने लोगों से हमेशा जुड़े होते हैं। कई बार इस कारण लोग आपको गलत भी समझ लेते हैं, लेकिन कोई बड़े दिल वाला ही ऐसा कर सकते हैं।

पंख 2
ऐसे लोग अपनी निजी जिंदगी किसी के साथ बांटना पसंद नहीं करते, लेकिन दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको पसंद होता है। यहां परेशानी यह आती है कि जिसके भी साथ भी आप होते हैं उससे उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह सिर्फ आप पर ही ध्यान दे। जब ऐसा नहीं होता है तो आप उनसे कटने लगते हैं। लोगों को लगता है आपको उनसे लगाव नहीं है, लेकिन हकीकत में आप उनसे जुड़े होते हैं।

पंख 3
ऐसे लोग आर्त्मनिर्भर होते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा से उत्साहित रहते हैं।और पूरी लगन और उत्साह से उसे पूरा करने के लिए काम करते हैं।
ऐसे लोग कभी हार नहीं मानते हैं। ऐसे शख्स असफलताओं से निराश होने की बजाय उसे आगे बढ़ने का रास्ता मानते हैं।
इनके अनुसार असफलताएं दिल को मजबूत, दिमाग को बुद्धिमान बनाते हुए मनुष्य में हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना पूरे साहस से करने की क्षमता पैदा करती हैं। यही कारण है कि आप 10 बार ही मुंह की क्यों ना खाएं, 21 बार आपकी जीत भी होती है। आपका यह गुण आपको एक अच्छा लीडर बनाता है।


पंख 4
आप उच्च चरित्र लेकिन रहस्यमय व्यक्तित्व के मालिक हैं। आपकी कल्पना शक्ति कमाल की है और परेशानी चाहे कैसी भी हो उसका एक जादुई हल आपके पास हमेशा मौजूद होता है।
आपका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि लोग चाहकर भी आपको नजरअंदाज नहीं कर पाते। लेकिन कई बार परफेक्शनिस्ट का अपका अंदाज आपको थका देता है। इसलिए आपको यह समझने की जरूरत है कि आखिर आप इंसान है और इंसान में कुछ कमियां जरूर होती हैं।

पंख 5
ऐसे लोग बहुत आर्टिस्टिक होते हैं और इनकी कल्पना शक्ति ही सबसे बड़ी खूबी होती है लेकिन ऐसे लोगों की सबसे बड़ी खामी है कि आपको अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं करते हैं।। यही वजह है कि प्रतिभाशाली होने के बावजूद कई बार आपको असफलता का मुंह भी देखना पड़ता है।
ऐसे लोगों को खुद को साबित करने के लिए थोड़ा समय देने की जरूरत है। आप अपने काम को पूरी ईमानदारी और परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं और चीजों को जितनी ज्यादा बेहतरी से कर सकें, करते हैं। यही सोच आप दूसरे से उनके कामों के लिए भी उम्मीद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
