Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
एक गाय जो अपने बच्चे की मौत का बदला लेना चाहती है, 4 साल से एक बस का कर रही है पीछा
आपने फिल्मों में या किसी के मुंह से हमेशा जानवरों के बदला लेने की कहानी जरूर सुनी होगी। कई फिल्में आपने देखी होंगी जिनमें सांप अपने दोस्त या मादा सांप के मरने के बाद मारने वाले से उसका बदला लेते है। लेकिन आप हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताएंगे जो कि हिंसात्मक नहीं है और हमारे देश में पूजा जाता है।
जैसा की आप लोग जानते है कि मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। इंसान हो या जानवर अपना बच्चा सभी को प्यारा होता है। जरा सोचिए किसी मां के सामने कोई उसके बच्चे को मार डाले तो उसके दिल पर क्या गुजरेगी। यही हुआ उत्तरी कर्नाटक के एक जिले जहां एक बेकाबू बस ने गाय के बछड़े को उसके सामने ही रौंद दिया और अब ये गाय पिछले 4 सालों से हर रोज सिर्फ उसी बस का रास्ता रोकने के लिए सड़क के बीचों बीच खड़ी हो जाती है।
आपको यकीन नहीं होगा पर ये सच है। उस गाय के बछड़े को इस बस ने कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी इस बात का बदला लेने के लिए ये गाय उस बस को फालो करती है।

कर्नाटक की है ये घटना
ये हैरान देने वाला मामला कर्नाटक के सिरसी का है जहां एक रोडवेज ने एक गाय के बछड़़े को कुचल दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तब देखने वालों ने बताया था कि वो गाय अपने मरे हुए बच्चे को मुंह से उठाने की नाकाम कोशिश करती रही थी। ये मामला कम से कम दो घंटे चला था।

सदमें में बैठी रही गाय
उसके बछड़़े के मौत के बाद वो गाय वहां पर बहुत देर तक बैठी रही। ऐसा लग रहा था जैसे उसको बहुत बड़ा सदमा लगा हो। मां की ममता का दुर्लभ नजारा वहां देखने को मिल रहा था और उसको देखने वाले परेशान और हैरान नजरों से उसके देख रहे थे।

4 साल से करती है उसी बस का पीछा
ऐसा लगता है कि वो गाय अपने बछड़े की मौत का बदला लेना चाहती है और इसी चक्कर में वो पिछले 4 सालों से उसी बस का पीछा करती है। बस वाले लोग और ड्राइवर भी इस बात को लेकर हमेशा हैरान रहते है कि कोई गाय भला ऐसी भी सकती है।

इंसानो के लिए है एक सबक
इस समय इंसानो की दुनिया में लोग एक दूसरे के प्रति इतनी नफरत भरकर जी रहें है। पर इस जानवर से इंसानो को सीखना चाहिए की प्रेम क्या होता है। अपने मां बाप को दुख पहुंचाने वाले लोग इस घटना से सबक ले सकते है। क्योंकि मां चाहे किसी की भी वो इस संसार में सबसे बड़ी होती है। इस गाय की ये सच्ची घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, देखिए
इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है तब से ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसको करोड़ों लोगों ने अब तक देखा है। आप भी देखिए एक मां की ममता का ये हैरान कर देने वाला वीडियो...



Click it and Unblock the Notifications
