Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
छिपकलियां बता सकती हैं आपका भविष्य, जानिये कैसे
ज़्यादातर, जब छिपकली किसी इंसान के उपर गिरती है तो उसे अशुभ मानते हैं। पुराने ज़माने के अनुसार छिपकली के शरीर के किसी विशेष हिस्से पर गिरने से आपके आने वाले कल के बारे में कुछ विशेष बताया जा सकता है।
हालांकि, यह सोचकर डर और काफी अजीब सा लगता है पर ऐसा मानते हैं कि छिपकली के इंसान के शरीर पर गिरने से शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता हैं जिसका आधार इस विषय पर लिखी गयी एक किताब है।

जब छिपकली शरीर पर गिरती है तो ऐसा मानते हैं कि इनमें से कुछ चीज़ें होती हैं:
इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए एक स्टडी की खोज हुई जिसे गौली शास्त्र का नाम दिया गया और जिससे आने वाले कल के बारे में जाना जा सका। इंसान पर दीवार की छिपकली के गिरने का मतलब तमिल में पल्ली विज्हुम पालन है। यह भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक धारणा है।
तो देखें कि क्या होता है अगर छिपकली नीचे दिए गए शरीर के हिस्से पर गिरती है:

1. अगर छिपकली किसी पुरुष पर गिरती है (1):
अगर छिपकली पुरुष के शरीर के इन हिस्सों पर गिरती है:
सर- लड़ाई झगड़े के लिए तैयार रहें
जब सर के ऊपर गिरती है- मौत का भय छा जाता है
चेहरे पर- पैसे की आमदनी होती है
बायें आँख पर- अच्छे के लिए है
दायें आँख पर- पराजय/हार
मस्तिष्क पर- जुड़ाव की कमी/ अलगाव
दायें गाल पर- दुःख
बायें कान पर- फायदा/पैसा मिलना
होंठ के उपरी हिस्से पर- लड़ाई होना तय है
होंठ के निचले हिस्से पर- पैसे का फायदा होगा
दोनों होंठ पर साथ में- मौत का भय
मुंह- बुरे स्वास्थ्य की आशंका

2. अगर छिपकली किसी पुरुष पर गिरती है (2):
पिछले हिस्से के बायीं तरफ- विजय/फायदा
कलाई- सुन्दरता/ मॉडिफिकेशन
बाजू- पैसे की कमी/हार
ऊँगली- घर पर मेहमान या पुराने दोस्त आने वाले हैं
दाया बांह- परेशानी/ उलझन
बाया बांह- आपको शर्मिन्दा होना पड़ सकता है
जांघ- कपड़े की कमी
मूंछें- कठिनाई का सामना
एड़ी- यात्रा के लिए तैयार रहें
पाँव का अंगूठा- शारीरिक कष्ट

3. अगर छिपकली किसी महिला पर गिरती है (1):
सर- मौत की आशंका
बालों की चोटी- बीमार होने का डर
पैर का पिछला हिस्सा- मेहमान आयेंगे
बायीं आँख- आप अपने पार्टनर से प्यार पायेंगे
दायीं आँख- मानसिक परेशानी
छाती- अच्छे के लिए हैं
दायीं गाल- लड़का पैदा हो सकता है
दायीं कान के उपरी हिस्से पर- पैसे आयेंगे
होंठ के उपरी हिस्से पर- लड़ाई झगड़े के लिए तैयार रहें
होंठ के निचले हिस्से पर- आपको नै चीज़ें मिलेंगीं
दोनों होंठ साथ में- कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है
स्तन- नाखुश हो सकते हैं

4. अगर छिपकली किसी महिला पर गिरती है(2)
पिछले हिस्से में- मौत की खबर सुन सकते हैं
नाखुन- लड़ाई/ वाद विवाद
हाथ- पैसे आयेंगे
बायें हाथ- मानसिक परेशानी
ऊँगली- आभूषण मिलेंगे
दायीं बाजू- आपको प्यार मिलेगा
बांह- आभूषण मिलेंगे
जांघ- प्यार मिलेगा
घुटना- प्यार/दुलार
टखना- उलझन/परेशानी
दायाँ पैर- आपकी हार होगी
पाँव का अंगूठा- लडकी का जन्म हो सकता है



Click it and Unblock the Notifications