Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आपकी नाभि का शेप बताता है आपकी पर्सनेलिटी के बारे में ?
क्या कोई चीज आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बता सकती है ? ये बात आपको यूं भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच्चाई है। इस लेख के जरिए हम आपको वो आसान तरीका बताने जा रहे है कैसे आप व्यक्ति के नाभि के आकार के जरिए उसकी पर्सनेलिटी को जज यानि उसका मूल्यांकन कर सकते है। ऐसा कहा जाता है नाभि का शेप व्यक्ति की पर्सनेलिटी से जुड़े कई सारे सीक्रेट उजागर करता है।
नेवल शेप की स्टडी 'ओम्फेलोमेंसी’ के नाम से जानी जाती है और इसका उपयोग किसी व्यक्ति की पर्सनेलिटी का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। तो आइए विभिन्न प्रकार की नाभि की शेप पर गौर करें और इससे जुड़ी पर्सनेलिटी की विशेषताओं के बारे में जानें। राशियों के हिसाब से ये है परफेक्ट लव कपल..

गोल आकार की नाभि
अगर आपकी गोल, गहरी नाभि है, तो ये आपके आशावादी पर्सनेलिटी का संकेत है। आप ऐसे व्यक्ति जो चीजों का सकारात्मक पक्ष देखते है। उदाहरण के तौर पर, आप अंधेरे में उजाले की किरण तलाशेंगे। आप कम्यूनिकेशन में अच्छे है, आप अच्छे विचार रखते है और अपने सभी रिश्तों को अच्छे से निभाते है। इसके अलावा, आप स्वभाव से खुशमिजाज है।

बड़ी नाभि
अगर आपकी नाभि बड़ी और गहरी है, तो ये आपकी उदार पर्सनेलिटी का संकेत है। आप ऐसे व्यक्ति है जिसकी उदारता की कोई सीमा नहीं है। आप लोगों के साथ अच्छे से पेश आते है। इसके अलावा, आप उम्र के साथ अधिक बुद्धिमान हो सकते है और आप अपनी स्किल को भी अच्छे से मैनेज करते है।

छोटी नाभि
छोटी नाभि आपके व्यक्तित्व के गहरे पहलू के संकेत देता है। आप उस प्रकार के व्यक्ति के रूप में जाने जाते है जो राज को बेहतर ढंग से छुपा सकें। लोगों के डार्कर साइड यानि छिपे पक्ष को आप बहुत सहजता से समझ जाते है क्यूंकि ये आपकी स्वाभाविक प्रकृति है। आप मिस्टीरियस पर्सनेलिटी है, जिस कारण आपको समझना मुश्किल है।

उभरी हुई नाभि
ऐसा कहते है कि उभरी हुई नाभि एक मजबूत इच्छाशक्ति वाली पर्सनेलिटी का संकेत है। आप ऐसे व्यक्ति है जो हठीले लगते है। लेकिन सच्चाई ये है कि आप अपने विचारों पर दृढ़ रहने में विश्वास रखते है। प्यार आपके लिए एक मसला है, क्यूंकि समान विचारधारा वाले व्यक्ति को खोजने में आपको थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जिस पल आप उन्हें ढूंढ लेंगे, तो वो साथ आपके लिए हमेशा के लिए बन जाएगा।

उपरी नाभि
ये नाभि का आइडियल शेप है। ये हेल्दी बर्थ और हेल्दी माइंड का संकेत है। आप जो भी काम करते है उसमें खुशमिजाज, उत्साही और सक्रिय है। आपका उत्साह शीघ्र प्रभावी है। आप अपने दिल में छुपे लक्ष्य रखते है जिन्हें आप अपनी जिंदगी में पूरा करना चाहते है।

अंडाकार नाभि
अगर आपकी नाभि अंडाकार है, तो इसका मतलब आप सक्रियता और अति-संवेदनशीलता से जुड़े है। आप ऐसे व्यक्ति है जो खाली नहीं बैठ सकते और आपके लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना जरूरी है। कई बार आप आसानी से बोर हो जाते है और हमेशा किसी नई चीज की तलाश करते है। वहीं दूसरी ओर, आप नाजुक भी है। आप चीजों को गहराई से महसूस करते है और आप आसानी से हर्ट हो सकते है।

चौड़ी नाभि
इस प्रकार की नाभि उन लोगों से संबद्ध होती है जिनमें हमेशा खुद का बचाव करने की प्रवृति होती है। आप ऐसे व्यक्ति है, जो आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते। वहीं दूसरी ओर, वे लोग जिन्हें आप अपनी निजी जिंदगी से जोड़ते है, वे आपकी दुनिया होते है और आप उनकी हर तरह से रक्षा करते है। वफादारी और विश्वास आपकी पर्सनेलिटी की प्रमुख विशेषताएं है। सामने वाला व्यक्ति आपके साथ जिस तरह से पेश आता है उसी के आधार पर आपका रवैया निर्धारित होता है।

रिवर्सड वाई-शेप की नाभि
ये दुर्लभ नाभि शेप है, लेकिन अगर आपकी नाभि का शेप ये है, तो इसका मतलब आप पर्दे के पीछे रहते है और सभी काम करते है। आप ऐसे व्यक्ति नहीं है, जो प्रसिद्धि पाने की अपेक्षा रखते है, क्यूंकि आप अपनी ताकत के बारे में अच्छे से जानते है। सफलता आपके लिए बहुत व्यक्तिगत है और आपकी खुशी भी।
तो अगर आप किसी व्यक्ति की पर्सनेलिटी से जुड़े सीक्रेट जानना चाहता है तो उसकी नाभि पर गौर करें और उसके शेप के आधार पर उसकी पर्सनेलिटी को जज करें। हमारे इस लेख पर नीचे कमेंट अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
