Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इतिहास के ऐसे लोग जो मरने के बाद भी कमाते है करोड़ों डॉलर
देश में और विदेश में बहुत से ऐसे लोग है जिन्होने अपनी जिंदगी मे बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। ये लोग या तो कोई बड़ी स्पोर्ट्स मैन था खिलाड़ी था या कोई बड़ा व्यापारी था। इन लोगों ने अपने जिंदगी में जितना नाम और पैसा कमाया है वो शायद ही किसी और ने कमाया हो।
आपको मनुष्य की जिंदगी एक बार मिलती है। आपको इसी में वो सबकुछ करना होता है जो आप सोचते है। जिंदगी के रहते आप कुछ भी करें पर एक बार जो आप मर गए तो आप कुछ नहीं कर सकते है।
ये बात आज इसी पर आधारित है कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने मरने बाद भी पैसे कमा रहे है। जो पैसे वो कमा रहे है उनकी संख्या करोंड़ों में है।
सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा पर ये सच है। आज हम बात करेगें कुछ ऐसे ही लोगों की जो मर तो गए पर आज भी करोंड़ों पैदा करते है। आइए जानते है इनके बारे में....

अर्नाल्ड पॉल्मर
अर्नाल्ड पॉल्मर को गोल्फ का किंग कहा जाता है। इन्होने अपने जीते बहुत पैसे कमाए। इनकी मृत्यु 87 साल की उम्र हुई। हालांकि उनकी मौत के अभी एक महीने ही हुए है। अपनी मृत्यु के बाद भी इनकी इस महीने की कमाई 4 करोड़ डॉलर है। हैरान कर देने वाली ये बात सच है इसका खुलासा एक लोकल अखबार ने किया है।

माइकल जैक्सन
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो पॉप के बेताज बादशाह रहे माइकल जैक्सन को ना जानता हो। इन्होने कई दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया और अपने मरने के बाद भी लोगों के दिलों में राज कर रहे है। मरने के बाद भी माइकल बेजोड़ कमाई कर रहे है। आपको बता दें कि इस साल माइकल ने 551 करोड़ रुपए कमाए है जो कि सलमान खान की कमाई से 2 गुना ज्यादा है।

चार्ल्स शूल्ज
आपको बता दें कि चार्ल्स शूल्ज अपने जमाने के बहुत ही फेमस कार्टूनिस्ट थे। हालांकि इनकी मौत तो सन् 2000 में ही हो गई थी पर इनकी कमाई का सिलसिला आज भी चल रहा है। आपको बता दें कि इन्होने इस साल भी 321 करोड़ रुपए की कमाई की है जो हमारे अभिनेता शाहरुख खान से कई गुना ज्यादा है। इन्होने अपने मरने के बाद इतनी कमाई की है जो इन्होने जीते जी नहीं की थी।

एल्विस प्रेस्ले
आपको बता दें कि इनको रॉक की दुनिया का प्रिंस माना जाता था। एल्विस प्रेस्ले ने अपने जीवन में बहुत शोहरत और नाम कमाया था। आपको ये जनाकर हैरानी होगी कि एल्विस प्रेस्ले की मृत्यु सन् 1977में ही हो गई थी पर आज तक इनकी बेजोड़ कमाई जारी है। ये हर कमाई के रिकॉर्ड बनाते है। इस साल की कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले है। इस साल इन्होने 180 करोड़ की कमाई की है।

एल्बर्ट आइंस्टाईन
शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने अपने स्कूल के दौरान एल्बर्ट आइंस्टाईन को नहीं पढ़ा होगा। इनको दुनिया का सबसे बड़ा वैज्ञानिक कहा जाता है। इनकी मौत को करीब 66 साल पूरे हो चुके है। आपको बता दें कि इनकी इस साल की कमाई 76 करोड़ रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
