Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
शॉकिंग.. लड़की के पेट से निकला 750 ग्राम बालों का गुच्छा, डॉक्टर्स भी हैरान...
समय के बदलने के साथ ही कई ऐसी बीमारियों ने भी जन्म लिया है जो हैरान कर देने वाली होती है। कई ऐसी बीमारियां भी है जो लाइलाज होती जबकि कई बीमारियों से बचा भी जा सकता है।
ऐसी ही एक अनोखी बीमारी 'रेपेन्जल सिंड्रोम' है। इस बीमारी से ग्रसित एक लडकी का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके पेट से कुछ ऐसा निकाला, जिसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए।
आखिर ऐसा क्या था उसके पेट में जिसने सबकों चौका कर रख दिया। आइए जानते है....

मुंबई में हुई ये अनोखी घटना
ये हैरान कर देने वाली घटना मुंबई के घाटकोपर की है। जहां अर्चना नाम की लड़की के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके 750 ग्राम का बालों का गुच्छा निकाला है। जी हां ये सच है, जब डॉक्टर्स ने ये नजारा देखा तो वो खुद सोच में पड़ गए, कि इतने सारे बाल एक साथ पेट में कैसे आ सकते है।

बाल खाती थी ये लड़की
दरअसल अर्चना की आयु 20 साल की है और ये बचपन से ही बाल खाने की अजीबोगरीब आदत की शिकार थी। लगातार बालों को खाने की इस आदत ने अर्चना को अस्पताल पहुंचा दिया। जब अर्चना को अस्पताल आया गया था तब उसे चक्कर और उल्टियां हो रही थी।

20 बर्ष की उम्र और 30 किलो वजन
जब अर्चना को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत बहुत खराब थी और उसका वजन मात्र 30 किलो ही था। पेट मे ज्यादा दर्द और लगातार उल्टियों के कारण डाक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया जिसके बाद बालों का ये गुच्छा उसके पेट से निकला जो चौंका देने वाला था।

बाल कभी पचते नहीं है
डॉक्टर ने बताया कि बाल जब हमारे पेट में जाते है तो ये कभी भी पचते नहीं हैं। थोड़े बाल हमारे मल के साथ बाहर भी निकल सकते है पर अर्चना का केस उल्टा था क्यूंकि वो बाल खाती थी। इसी कारण बालों का इतना बड़ा गुच्छा पेट में जमा हो गया था।



Click it and Unblock the Notifications