Latest Updates
-
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल
सर्वे: हर तीसरा भारतीय मुफ्त के वाईफाई से देखता है पोर्न
नॉर्टन बाय सिमन्टेक' के सर्वे में मालूम चला है कि हर तीसरा भारतीय फ्री के वाईफाई से पोर्न देखना पसंद करते हैं।
एक सर्वे के मुताबिक प्रत्येक 3 में से एक इंडियन मुफ्त वाईफाई से एडल्ट कंटेंट देखते हैं। सर्वे में शामिल लोगों ने होटलों, हवाई अड्डों, पुस्तकालयों और यहां तक कि कार्यस्थल जैसे स्थानों पर फ्री वाईफाई का प्रयोग करने की बात स्वीकार की।
'नॉर्टन बाय सिमन्टेक' ये सर्वे कराया है। विश्वभर में कराए गए अध्ययन में एक हजार से अधिक इंडियनों को शामिल किया गया था। सर्वे के दौरान 3 में से एक से अधिक भारतीयों ने वयस्क सामग्री देखने के लिए सार्वजनिक वाईफाई का प्रयोग करने की बात स्वीकार की।

पूरी दुनिया में 6 में से एक देखता है फ्री पोर्न
लेकिन ऐसा करने में इंडियन अकेले नहीं हैं। वैश्विक स्तर पर, 6 में से एक व्यक्ति ने एडल्ट कंटेंट देखने के लिए सार्वजनिक वाईफाई का प्रयोग करने की बात स्वीकार की है। विश्वभर में कराए गए सर्वेक्षण में जापान, मैक्सिको, हॉलैंड, ब्राजील, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लोगों को शामिल किया गया था।

इन जगह देखते है ज्यादा पोर्न
इस सर्वेक्षण में जापान, मैक्सिको, हॉलैंड, ब्राजील, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लोगों को शामिल किया गया। भारतीय जिन स्थानों पर सार्वजनिक वाईफाई के प्रयोग से वयस्क सामग्री देखते हैं, उसमें होटल, एयर बीएनबी (49 प्रतिशत), दोस्त का घर (46 प्रतिशत), कैफे, रेस्तरां (36 प्रतिशत) और कार्यस्थल (44 प्रतिशत) शामिल हैं।
खास बात यह है कि सर्वेक्षण में शामिल 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक वाईफाई के प्रयोग से सड़कों पर वयस्क सामग्री देखी, जबकि 34 प्रतिशत ने यह काम बस, ट्रेन स्टेशन पर किया।



Click it and Unblock the Notifications