Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
दुनिया के 5 मशहूर लोग, जिनकी AIDS से हुई मौत
हर वर्ष एड्स के प्रति लोगों का जागरुक करने के लिए 1 दिसम्बर को एड्स डे मनाया जाता है। ताकि लोग इस लाइलाज बीमारी से बचके रहें। 9 जुलाई 1986 को मुंबई के एक हॉस्पिटल में एड्स के पहले मरीज के मौत हुई थी।
एड्स को लेकर न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में कई संगठन इस पर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहें हैं। एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।
एक भारतीय अभिनेत्री की मौत भी इस बीमारी की वजह से हुई थी। मामले ने मीडिया का काफी ध्यान खींचा था। न सिर्फ ये सेलिब्रेटी बल्कि आज हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मौत एड्स की वजह से हुई थी। आइए जानते हैं।

निशा नूर
80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निशा नूर के साथ रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स भी उनके साथ काम करना चाहते थे। उस समय निशा नूर ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन कहा जाता है कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था, जिसके बाद बदनामी के कारण उन्होंने हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। इसके कई साल बाद सड़क पर बुरे हाल में मिली थी निशा। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उन्हें एड्स था। 2007 में निशा जिंदगी की जंग हार गईं। एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक, जब निशा को नागोर की दरगाह के पास पड़ा पाया गया तो उनके शरीर पर कीड़े और चींटियां रेंग रही थीं।

पेड्रो पाब्लो जमोरा
अमेरिका में जब होमोसेक्शुअलिटी को क्राइम माना जाता था, तब पाब्लो ऐसे शख्स थे, जिन्होंने खुल कर अपने गे होने की बात स्वीकार की थी। पाब्लो और उनके गे पार्टनर सीन सस्सेर एड्स से ग्रस्त थे। पाब्लो ने MTV के पॉपुलर शो The Real World: San Fransisco पर अपनी बीमारी और गे होने पर खुलकर बातें की थी। उनकी मौत 11 नवंबर 1994 को हुई थी। इस दिन उनके रियलिटी शो का आखिरी एपिसोड भी ऑन एयर हुआ था। इसके कुछ समय बाद इनके पार्टनर की भी मौत हो गई थी।

जिया सारंगी
इस अमेरिकन मॉडल ने दुनिया के टॉप ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की थी। मात्र 26 साल की उम्र में इस मॉडल को एड्स हो गया। एक समय में ये मॉडलिंग जगत के शिखर तक पहुंच गई थीं। लेकिन फिर इन्हें ड्रग्स की लत लग गई, जिसकी वजह से इनके करियर का ग्राफ गिरने लगा। न्यूमोनिया की वजह से इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने इनकी बॉडी में HIV वायरस पाया। इसके कुछ समय बाद इनकी मौत हो गई।

आर्थर ऐशे
अमेरिका के महान टेनिस प्लेयर आर्थर पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने यूएस डेविस कप में टीम का नेतृत्व किया और यूसएस विंबलडन भी जीता। एड्स के बारे में पता चलने के बाद आर्थर ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कई कदम उठाए। 1993 में बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।

रिक्की विल्सन
अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे रिक्की। पॉपुलर बैंड B52 का हिस्सा रहे रिक्की गिटार बजाते थे। उन्हें अपने HIV पॉजिटिव होने की बात 1983 में पता चली। इसके दो साल बाद बीमारी से लड़ते हुए इनकी मौत हो गई।



Click it and Unblock the Notifications