Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिर्फ एक बेस्ट फ्रेंड ही आपके लिए यह सब कर सकता है
दोस्ती से बड़ा रिश्ता धरती पर कोई नहीं है। दोस्त वही जो विपत्ति में काम आए। हमारे कवियों, सूफी संतों ने दोस्ती की यही परिभाषा दी है। आधुनिक युग में भी दोस्ती की यह परिभाषा बदली नहीं है। दोस्ती के नाम पर मर मिट जाने की कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं।
ऐसे पवित्र रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हमारे पास एक दिन भी है। और वो है फ्रेंडशिप डे। दोस्त वे, जो गम में हंसाए, और हर परेशानी को भुलाए। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो बन तो आसानी से जाता है, और इसमें किसी को कोई हिचक भी नहीं होती, लेकिन कहते हैं कि दोस्ती निभाना बहुत कठिन है।
बहरहाल, बात आज के फ्रेंडशिप डे की। अपने देश में यह दिन अगस्त के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है, जो की 6 अगस्त को है यानी आज। इसीलिए आज हम कुछ ऐसी बातें जानने की कोशिश करेंगे जो सिर्फ बेस्ट फ्रेंड ही जानते हैं या करते हैं।

बेस्ट फ्रेंड आपको कभी जज नहीं करेंगा
किसी भी तरह के डर के बेगैर आप बेस्ट फ्रेंड सामने वैसे रह सकते हैं जैसे आप हैं, क्योंकि वे आपको जज नहीं करते हैं। और आप जैसे हैं वैसे ही आपको पसंद करते हैं।
आपके बेस्ट फ्रेंड को आपके सारे सीक्रेट पता होते हैं
अन्य दोस्तों में और बेस्ट फ्रेंड में शायद यही सबसे बढ़ा फर्क होता है। बेस्ट फ्रेंड के साथ आप सब कुछ शेयर कर सकते हैं। और ऐसे सेक्रटस जो आपने किसी और को बातयेगा भी नहीं है। इसीलिए बेस्ट फ्रेंड बहुत खास होता है।
आपके बुरे वक़्त में आपका बेस्ट फ्रेंड ही काम आता है
जब आप बिलकुल निराश हो जाएँ और आपकी कोई भी मदद करने को तैयार ना हो। तो ऐसे वक़्त में सिर्फ आपका बेस्ट फ्रेंड ही होता है जो आपकी हर तरीके से मदद करता है। फिर चाहे वो भावनात्मक रूप से हो या पैसों के मामले में हो।
सिर्फ बेस्ट फ्रेंड ही होता है जो सर दर्द दूर करने के लिए सर पर मालिश कर दे
यह सिर्फ आपका बेस्ट फ्रेंड ही कर सकता है कि अगर आप बीमार हैं तो आपका ख्याल रखेगा। हां आपका परिवार आपका ख्याल रखेगा लेकिन आपका बेस्ट फ्रेंड ऐसा होता है कि वह आपकी मदद बिना कहे करेगा।
आपकी सफलता से आपका बेस्ट फ्रेंड ही सबसे ज्यादा खुश होगा
जब आप असफल होंगे तो आपके दुश्मन खुश होंगे। और जब आप सफल होंगे तो यही दुश्मन आपके पीछे रोते हैं। लेकिन वहीँ आपका बेस्ट फ्रेंड खुश होगा। जब आप किसी चीज़ में सफल होंगे। और आपके असफल होने पर आपके साथ खड़ा होगा।
सिर्फ आपका बेस्ट फ्रेंड आपके पीठ पीछे आपकी बुराई नहीं करेगा
हो सकता है और लोग आपके सामने आपकी तारीफ करें और आपके पीछे आपकी बुराई। लेकिन आपका बेस्ट फ्रेंड ही होता है जो आपके सामने आपकी आलोचना और आपके पीछे आपकी तारीफ़ करता है।
आपका बेस्ट फ्रेंड ही आपकी निजी ज़िन्दगी के बारे में जानता है
दूसरों के सामने आप कैसे भी रहें। अपने काम की जगह पर आप बॉस हो सकते हैं, मैनेजर हो सकते हैं, इंजीनियर या डॉक्टर हो सकते हैं लेकिन अपने बेस्ट फ्रेंड के सामने आप वो होंगे जो आप असलियत में हैं। इसीलिए वो व्यक्ति आपका बेस्ट फ्रेंड होता है जो आपके जीवन के हर पहलू के बारे में जानता है। इसीलिए आज हम ऐसे ही कुछ खास दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप डे मानते है



Click it and Unblock the Notifications
