Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
कैमरे में कैद हुआ 'भूत', इस वीडियो में स्कूल में घूमता हुआ आया नजर
आपने इंटरनेट पर कई वीडियो देखे होंगे और अधिकाँश वीडियो में ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है और लोगों को उल्लू बनाया जाता है तथा कभी कभी इन वीडियो को देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह एक स्कूल की वास्तविक कहानी है जहाँ कैमरे में भूत देखा गया और प्रारंभ में प्रिंसिपल को लगा कि यह मात्र एक अफवाह है परन्तु उन्हें तब वास्तव में विश्वास हुआ जब उसी महीने में उसी तरह की घटना पुन: हुई।
दो विभिन्न अवसरों पर स्कूल में हुई भूत की इस घटना के बारे में पढ़ें जो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
घटना के बाद प्रिंसिपल ने बताया कि वे इस बात पर विश्वास नहीं कर सकते कि 200 वर्ष पुरानी स्कूल भुतहा है। उन्होंने आगे बताया कि स्कूल में पिछले कुछ सालों में विचित्र और समझ में न आने वाली घटनाएं हुई हैं।
पहली घटना... आयरलैंड के कॉर्क में स्थित डियरपार्क सीबीएस नामक स्कूल में रात को 3 बजे भुतहा गतिविधि देखी गयी। पूरा एपिसोड सिक्यूरिटी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

फुटेज में
फुटेज में भुतहा गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है जहाँ लॉकर्स हिल रहे हैं, कागज़ उड़ रहे हैं और दरवाज़े जोर जोर से बज रहे हैं। ज़मीन पर एक प्लास्टिक चिन्ह फड़फड़ाते हुए दिख रहा है और ये सभी एक्टिविटी कैमरे में कैद हुईं।

प्रिंसिपल का स्पष्टीकरण
द क्लिप: यह डरावनी वीडियो क्लिप प्रिंसिपल को दिखाई गयी जिसे देखकर वे बहुत आश्चर्यचकित हुए। उनका पूरी तरह विश्वास नहीं था कि यह भुतहा गतिविधि थी बल्कि उनका ऐसा मानना था कि "यह कोई मज़ाक है जिसे बहुत अच्छी तरह अंजाम दिया गया है।"

स्कूल का इतिहास
प्रिंसिपल ने बताया कि, "19 वीं शताब्दी में यहाँ अपराधियों को फांसी दी जाती थी। यह हमें सोमवार को ही पता चला। पास के पब को वास्तव में गल्लोव कहा जाता था।

वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह भुतहा गतिविधि दिखाई दी। हमें पक्का यकीन है कि इसे देखकर आप निश्चित ही डर जायेंगे।

भूत दूसरी बार दिखाई दिया!
जब स्कूल ने यह अच्छी तरह मान लिया कि यह एक मजाक था और सभी को इस बात पर पूरी तरह विश्वास हो गया तभी दूसरा वीडियो सामने आया और फिर से कैमरे में भुतहा गतिविधि कैद हुई।

प्रिंसिपल का स्पष्टीकरण
दूसरा वीडियो स्कूल के सिक्यूरिटी कैमरे में सुबह 5:30 बजे कैद हुआ। इस वीडियो में परेशान करने वाली गतिविधियाँ दिख रही हैं। इस वीडियो क्लिपिंग में कुर्सी हॉल में अपने आप चल रही थी, स्कूल बैग उचक रहे थे। पोस्टर्स भी दीवार से निकलकर उड़ रहे थे।

प्रिंसिपल का स्पष्टीकरण
दूसरी घटना के बाद प्रिंसिपल ने बताया कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि 200 वर्ष पुराना यह स्कूल भूतिया है। उन्होंने बाते कि पहले भी यहाँ अजीब और न समझ में आने वाली घटनाएं हुई हैं।

दूसरी घटना का वीडियो....
वीडियो देखे और स्वयं निर्णय लें, कि क्या यह वास्तविक है या केवल मजाक है! नीचे कमेंट सेक्शन में अपने विचार बतायें।



Click it and Unblock the Notifications