Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गुरमीत राम रहीम: खुद को भगवान कहने वाला ये संत देखिए कितनी लेविश लाइफ स्टाइल जीता है..
इन दिनों पंचकूला में बहुत ही अराजकता और अशांति का माहौल फैला हुआ हैं, ये सब खुद को भगवान कहने वाले बाबा 'गुरू राम रहीम सिंह की करतूतो की वजह से हो रहा है।
गुरमीत राम रहीम सिंह मामले में हुई हिंसा के बाद नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति को जब्त करने के आदेश दे दिए हैं, सरकार इस संपत्ति को बेच कर नुकसान की भरपाई करेगी। आपको जानकर हैरत होगी कि बाबा का सिरसा स्थिट यह डेरा हर तरह की विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है और किसी भी तरह से स्मार्ट सिटी से कम नहीं है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में इस बाबा की लेविश लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे है जिसकी तरफ अभी तक लोगों का ध्यान नहीं गया था।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की लाइफ स्टाइल अन्य संतों की तुलना काफी अलग है। देश की जनता गुरमीत राम रहीम सिंह एक गुरु होने के साथ-साथ एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर, कोरियोग्राफर के रुप में जानते है।

गुरुमीत राम रहीम की फैमिली
गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है।
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।

हाईटेक सुविधाओं वाला रिसोर्ट
राम रहीम के सिरसा स्थित डेरे में दुनिया की ऐसी कोई सुविधा नहीं है जो यहां उपलब्ध न हो, सिनेमा हॉल, सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल, आईटी कॉलेज, इंटरनेशनल स्कूल से लेकर अपना खेल गांव भी है. इस डेरे में हाइटेक सुविधाओं वाला 'द शाइनिंग मैजिक ग्रैंड' रिसोर्ट है, इसका रेस्तरां पानी के अदंर है। इस तीन मंजिला होटल में करीब 59 कमरे हैं जिनकी कीमत 9 हजार रुपए से ज्यादा प्रति कमरा है। इसके अलावा इस रिजोर्ट में हेल्थ कल्ब, स्पा और जकूबी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

VIP स्टेट्स
गुरमीत राम रहीम देश के उन 36 लोगों में से एक है जो वीआईपी स्टेट्स के साथ Z श्रेणी की सिक्योरिटी मिली हुई है।
इसकी वजह ये है कि वह हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में राजनीतिज्ञों के बीच बाबा का एक अच्छा खासा प्रभुत्व है।

23 एकड़ में बना है खेल गांव
एनबीटी के अनुसार 23 एकड़ में बने इस खेल गांव के अंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, टेनिस लॉन जिनमें क्ले कोर्ट और सिंथेटिक कोर्ट दोनों शामिल हैं। इसके अलावा रोलर स्केटिंग स्टेडियम, फुटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, हॉकी, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, जिम्नास्टिक, गन शूटिंग जैसे खेलों के लिए स्टेडियम की भी सुविधा उपलब्ध है।

हेलीपेड है आश्रम में
बाबा के इस डेरे में दुनिया के 7 अजूबों की प्रतिकृतियां भी मौजूद हैं. यहां एक बड़ा सत्संग हॉल भी है, जिसमें एक बार में लाखों लोग साथ बैठ सकते हैं। यहां राम रहीम और वीआईपी लोगों के हैलीकॉप्टर उतरने के लिए एक हेलीपैड भी है। यहां से डेरा की खबरों से संबंधित दैनिक अखबार, मासिक पत्रिका और अपना चैनल भी चलाया जाता है।

सोशल मीडिया में छाए रहते हैं
रुमीत राम रहीम के भी 200,000 से अधिक उनके विशाल अनुयायी है। टि्वटर पर उनके 3.74 मिलियन फॉलोअर्स है। जबकि श्री श्री रविशंकर महराज के 2.26 मिलियन और योग गुरु रामदेव के 938 K फॉलोअर्स है। जबकि फेसबुक पेज पर 683,192 फॉलोअर्स है।

विदेशों तक फैला है डेरा साम्राज्य
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम 68 सालों से चल रहा है। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरे के करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं, जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं।

जब सामने आया रेप का मामला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के खिलाफ रेप केस में आखिरकार सीबीआई की पंचकुला अदालत ने फैसला सुना ही दिया। उन्हें दोषी करार दिया गया है।
2002 में डेरा में बाबा के साथ रहने वाली साध्वी ने गुरमीत राम रहीम पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया था। तब पीड़िता ने तत्कालीन पीएम अटल बिहारी बाजपेयी और हाईकोर्ट को चिट्ठी लिखी थी। जिसके बाद सीबीआई जांच का आदेश हुआ।

महंगी कारों का शौकीन
राम रहीम कारों का बड़ा ही शौकीन है। उसके पास मोडिफाइ कराई हुई दर्जनों गाड़ियां हैं जिसे देखकर किसी का भी दिल उन कारों पर आ सकता है। राम रहीम के पास करीब 100 कारें है। इनमें से ज्यादार कारें मोडीफाइड हैं, जिनका डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 16 ब्लैक फोर्ड एंडेवर हैं।

संत से एक्टर तक
बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट', 'हिन्द का नापाक को जवाब' आईं।

दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड भी मिल चुका है
साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्मों में किए गए बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया। 6 फरवरी 2017 की शाम को मुम्बई के अंधेरी स्थित होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉडर्स में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
