Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
0MG! ज़रा देंखे इस आदमी के दांत, जिसने नहीं किया 20 सालों से ब्रश
यदि आप लगातार बीस सालों तक अपने दांतों की सफाई नहीं करते हैं तो इससे क्या फर्क पड़ेगा? यह बात सुनने में आपको अजीब जरूर लगेगी लेकिन वास्तव में ऐसा हो चुका है। 21 साल के एक लड़के ने यह दावा किया है कि उसने पिछले बीस सालों से ब्रश नहीं किया है।
पढ़िए उस लड़के की यह विचित्र कहानी जो डॉक्टर के पास सिर्फ इसलिए नहीं जाना चाहता था क्योंकि उसे दांतों की बीमारियों से डर लगता है।
कहा जा रहा है कि लड़के के पैरेंट्स ने शुरू में ही ध्यान नहीं दिया कि वह ब्रश करता है या नहीं। इसकी वजह से ब्रश न करने की उसकी आदत सालों तक वैसे ही बनी रह गई।

उसकी अनोखी लाइफस्टाइल चर्चा में आई : यह जय नाम के 21 वर्षीय लड़के की कहानी है जिसने अपनी पूरी लाइफ ब्रश नहीं किया यहां तक कि उसने जीभ की सफाई भी नहीं की। इस अनोखी वजह से उसकी कहानी वायरल हो गई है। उसने बताया कि उसके पैरेंट्स ने दांतों पर ध्यान देना सिखाया ही नहीं जिसका परिणाम यह हुआ कि उसे अपने पूरे दांतों का इलाज कराना पड़ा।
वह डॉक्टर के पास जाने से डरता था : वह डॉक्टर के पास जाने से डरता था क्योंकि उसे इंजेक्शन और सर्जरी से डर लगता था खासतौर से जब उसे यह मालूम हुआ कि उसके दांतों की विशेष देखभाल की जरूरत है और उन्हें ठीक कराने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे।
उसकी आदत जब उसके सपनों में बाधा बनी : जय ने एक क्लिप में बताया कि मैं स्पोर्ट्स या फिजियोथेरेपी में काम करना चाहता था लेकिन अपनी दांतों की वजह से मुझे यह ठीक नहीं लगा। उसने आगे बताया कि मैं किसी को यह बताने में शर्मिंदगी महसूस करता था कि मेरे दांत खराब हैं और मैं उनकी देखभाल नहीं कर पा रहा हूं।
हम आपको बता दें कि उसके दांत वास्तव में मजबूत थे। हालांकि उसने 20 सालों तक ब्रश नहीं किया था लेकिन डॉक्टरों को उसके सिर्फ 11 दांत ही निकालने पड़े क्योंकि वे ज्यादा खराब हो चुके थे। डॉक्टरों ने उससे प्रॉमिस करवाया कि वह आगे से ब्रश करेगा और अपनी दांतों की देखभाल करेगा।
वीडियो देखें- हालांकि यह वीडियो देखकर आप परेशान हो सकते हैं। डॉक्टर जब उसके खराब हो चुके दांतों को निकालते हैं उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। वीडियो देखें ।



Click it and Unblock the Notifications
