Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आपकी हैंडराइटिंग से पता चलता है आपका व्यक्तित्व
जब किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानना हो तो इसके कई तरीके हैं। क्या आपको पता है कि व्यक्ति के चरित्र को उसकी हैंडराइटिंग से जाना जा सकता है। इस प्रक्रिया को ग्राफोलोजी कहते हैं। इससे व्यक्ति की हैंडराइटिंग को देखकर उसके चरित्र को जाना जा सकता है।
इसलिए, आइये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आपकी, आपके दोस्तों की और परिवार के लोगों की हैंडराइटिंग क्या कहती है...

अक्षरों का आकार...
व्यक्ति लिखते समय अक्षरों का आकार कितना रखता है इससे उसके व्यक्तित्व का पता चलता है। ऐसे लोग जो छोटे शब्द लिखते हैं वे शर्मीले, पढ़ने वाले और सावधानी बरतने वाले होते हैं। एसके अलावा जो लोग बड़े अक्षर लिखते हैं वे खुले और ध्यान दिया जाना पसंद करते हैं।

अक्षरों की दिशा...
दायीं ओर: जो लोग दायीं और झुके हुये अक्षर लिखते हैं वे दिल-केन्द्रित, फ्रेंडली, भावुक और आवेग वाले होते हैं। ये परिवार और दोस्तों को महत्व देते हैं। बिना झुके: ये तर्कशाली होते हैं पर भावनात्मक नहीं होते हैं। ये मजबूत और जीवन में यथार्थवादी होते हैं। बायीं ओर: ये लोगों के बजाय चीजों को प्यार करते हैं। ये अपने आप में खोये और रिजर्वड होते हैं। ये आत्म-केन्द्रित ज़्यादा होते हैं।

अक्षरों पर दबाव...
ज़्यादा दबाव: ये भावनात्मक होते हैं और चीजों को दिल पर लेते हैं। ये तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। कम दबाव: एक जगह-जगह जल्दी भटकते हैं और कम भावुक होते हैं।

ऊपर की ओर...
‘L' अक्षर को घुमाकर लिखना: इन्हें आशाएँ और भविष्य से सपने होते हैं। ‘L' को खींचकर लिखना: इनके आशाएँ और सपने अक्सर दब जाते हैं। ‘T' घुमावदार लिखना: ये आलोचना के प्रति संवेदनशील होते हैं। पागलपन से पीड़ित हो सकते हैं। ‘T' खींचकर लिखना: ये मेहनती होते हैं और अनुशासन से काम करते हैं।

नीचे की ओर...
पतला ‘y': ये नजदीकी फ्रेंड बहुत सोच-समझकर बनाते हैं। चौड़ा ‘y': इनके बहुत से दोस्त होते हैं। लंबा ‘y': इन्हें घूमना पसंद है। छोटा ‘y': ये ज़्यादा घरेलू हैं।

अक्षरों का कनेक्शन...
जुड़े हुये अक्षर: ये तार्किक और सुव्यवस्थित होते हैं और निर्णय ध्यान से लेते हैं। नहीं जुड़े: ये बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं।

डोटिड ‘i’
यदि व्यक्ति की ‘i' केवल सर्कल बनाती है तो इसका मतलब है कि वह बच्चों जैसा और खेलने वाला है। ये आर्टिस्टिक होते हैं और भीड़ में अलग दिखना पसंद करते हैं। यदि ‘i' फोटो में दिये अनुसार गहरी है तो उसे अव्यवस्था पसंद नहीं है और वह हर चीज पर खास ध्यान देता/देती है।

क्रॉस ‘t’
यदि पहली फोटो जैसा ‘t' होता है तो ऐसे व्यक्ति के लक्ष्य बड़े होते हैं और वह आत्म-स्वाभिमानी होता है। यदि ‘t' दूसरी फोटो जैसा है तो व्यक्ति का आत्म-स्वाभिमान कम है और उसके जीवन में असुरक्षा की भावना है।

लाइन स्पेस
यदि लाइन स्पेसिंग छोटी है तो व्यक्ति का टाइम मैनेजमेंट खराब है। यदि समान स्पेसिंग है तो उसे सीमाओं का पता है।



Click it and Unblock the Notifications
