Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुल गया राज, ऐसे हुई थी महान फाइटर ब्रूस ली की मौत
बचपन में हम ब्रूस ली को कुंग फू, मार्शल आर्ट्स और ड्रैगन के नाम से जानते थे और आज भी वो इन नामों से मशहूर हैं। हम में से कई लोगों को ताईक्वांडो, कराटे और कुंग फू के बीच अंतर नहीं पता होगा।
लेकिन हम सभी वो शॉट होगा जब ब्रूस ली अपने ट्रेडमार्क शॉट से सामने वाले को चित्त कर देते थे।उस समय पर यूट्यूब तो हो नहीं था इसलिए में ब्रूस ली के अधिकतर फाइट सीन केबल ऑप्रेटर से विशेष तौर पर कह कर लगवाने पड़ते थे।

आपने भी चुक नोरिस के साथ उनका यादगार फाइट सीन देखा ही होगा। इसमें ब्रूस ली का पंच आज भी लोगों को याद होगा। आज भी फाइट के दौरान उनकी स्फूर्ति और चुस्ती को कोई मैच नहीं कर सकता है।
ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट्स की सामान्य संरचना में कुछ बदलाव किए थे जिन्हें हम आज भी मानते हैं। आइए जानते है ब्रूस ली के बारे में कुछ अनसुने राज...

ब्रूस ली का असली नाम क्या था
आपने ब्रूस ली का नाम सिर्फ यही सुना होगा पर उनका असली नाम कुछ और ही था। बहुत कम लोग जानते हैं कि ब्रूस ली असली नाम ली जुन फन था और वह मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट होने के अलावा एक प्रतिभावान कवि भी थे।

दुश्मनों को करते थे ढेर
दुश्मन को अपने एक ईंच पंच से ढेर कर देने की खूबी के कारण ही सबसे पहले नाम मिला था। उन्होंने 1968 में कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच पर अंतर्राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में परफॉर्म किया था। काफी कम समय में उनके करियर ने तेज रफ्तार पकड़ ली थी।

32 साल की उम्र मौत
सब कुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक से एक अनहोनी हुई। महज़ 32 साल की उम्र में दुनिया के महान फाइटर ब्रूस ली की रहस्यमयी तरीके से मृत्यु हो गई।

मर्डर का शक
खबरों की मानें तो ब्रूस ली का खूफिया चीनी संस्था ‘ट्राइड' द्वारा किसी अनजान वजह से मर्डर किया गया था। हालांकि उनकी मृत्यु का कारण ‘सेरेब्रल एडेमा' बताया गया।

इस बीमारी से पीड़ित थे ली
ली, सेरेब्रल एडेमा से पीडित थे। इस बीमारी में मस्तिष्क में सूजन हो जाती है जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है और अचानक असामान्य व्यवहार करने लगता है। इस वजह से कई बार ब्रूस ली फिल्म सेट पर ही बेहोश हो गए भी हो गए थे।

मृत्यु के दिन भी किया था काम
मौत वाले दिन ब्रूस ली अपनी अगली फिल्म गेम ऑफ डेथ के लिए हॉन्ग कॉन्ग में प्रोड्यूसर रेमंड छो से मिले थे। ये मुलाकात शाम 4 बजे के आसपास हुई थी और शाम को ली को अचानक सिर में बहुत तेज दर्द होने लगा। साथी कलाकार और दोस्त बैट्टी टिंग पेई ने उन्हें एस्प्रिन और मेप्रोबेमेट दवा मिलाकर दी।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
कहा जाता है कि उसी रात ली ने एक्टर जॉर्ज लजेंबी से एक फिल्म के सिलसिले में साथ में डिनर करना था लेकिन जब ली डिनर के लिए नहीं उठे तो उन्हें तुरंत क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एस्प्रिन और मेप्रोबेमेट दवा का एलर्जिक असर हुआ था जिसकी वजह से मस्तिष्क का आकार 13 प्रतिशत बढ़ गया था। ली के शव को सीएटल लाया गया और यहीं उन्हें दफना दिया गया। इस तरह दुनिया ने महान फाइटर को खो दिया। उनके 77वें जन्मदिन पर हम उन्हें याद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
