Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
किसी ने सेक्स तो किसी ने ड्रेस के लिए दिया तलाक, पढि़ए 10 बेतुके तलाक के कारणों के बारे में
जैसे शादी करने के लिए कोई कारण नहीं होता है लेकिन तोड़ने के लिए ठोस कारण होना जरुरी आइए जानते है ऐसे ही 10 सबसे बेतुके से कारण जिनके वजह से लोगों ने तलाक लिया।
कहते है जोडि़या ऊपर से बनके आती है और शादी जन्म जन्मात्तर का रिश्ता होता है। लेकिन आज के समय में शादियां निभाना बहुत मुश्किल हो गया है। शादी एक ऐसा रिश्ता है जहां पूरी जिंदगी बहुत सारे त्याग और समझौते के साथ आगे बढ़ना होता है। लेकिन शादियां कितनी मुश्किलों से भरी क्यों न हो उससे भी बड़ी मुश्किल होती है जब शादियां टूटती है। हम ये नहीं कह रहे है कि शादियां निभाना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन सच यह है कि हर शादीशुदा जिंदगी में भी खुशियां नहीं होती है।
हमारे समाज में डिर्वोस आजकल बहुत ही आम होता जा रहा है। सवाल एक ही उठता है कि आखिर क्यों लोग जन्म जन्म का साथ निभाने की कसमें खाने के बाद तलाक का सहारा लेते है। कहीं कोई इसलिए तलाक का सहारा लेता है क्योंकि वो अक्सर एक दूसरे को धोखा देता हुए पकड़े जाता है या दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार खत्म हो जाता है।
लेकिन क्या आपने सुना है कि एक पत्नी ने इसलिए अपने पति को डिर्वोस दे दिया क्योंकि वो रात के खर्राटे भरता था और एक औरत ने तब तो हद कर दी जब उसने बताया कि उसके पति का नाम बहुत अजीब सा है इसलिए वो तलाक चाहती है। क्योंकि उसे शर्मिंदा होना पड़ता था।
हमारे देश में कुछ भी मुश्किल नहीं है। आइए जानते है ऐसे 10 बेतुके कारणों के बारे में जिसके लिए लोगों ने अपने पार्टनर से डिर्वोस मांगे।

1. सोसायटी में प्रजेंटेबल नहीं था पति
एक महिला ने इसलिए अपने पति को तलाक दे दिया क्योंकि वो गुड लुकिंग नहीं था। उस महिला ने बताया कि उसका हसबैंड बिल्कु ल भी गुडलुकिंग नहीं है। जिस वजह से सब उसका मजाक बनाते है। और उसे साथ जाने में भी शर्म आती है।

2. चाय से बनाने से मना कर दिया
एक हसबैंड ने अपनी वाइफ से तलाक इसलिए मांगा क्योंकि शादी के सिर्फ डेढ़ महीनें के बाद एक हसबैंड ने अपनी वाइफ से तलाक इसलिए मांगा क्योंकि उसने उसके दोस्तों के लिए चाय बनाने से इंकार कर दिया।

3. वाइफ थी पार्टी एनिमल
एक नौ सैनिक ने अपनी वाइफ से इसलिए तलाक चाहता था क्योंकि वो बहुत पार्टी करती थी और उसे यह चीज अखरती थी। निचली अदालत ने डिवोर्स को सही बताते हुए कहा कि यह एक तरह का मानसिक प्रताड़ना है।

4. ऑफिशियल ड्रेस नहीं थी पसंद
एक पति ने अपनी वाइफ से इसलिए तलाक मांगा क्योंकि उसकी वाइफ वर्किंग थी और वो उसे ऑफिशियल ड्रेस जैसे ट्राउजर और शर्ट में देखना नहीं चाहता था। वो चाहता था कि उसकी वाइफ ट्रेडिशनल ड्रेस जैसे सलवार सूट और साड़ी पहनें।

5. डॉक्टर और सीए की वजह से
एक हसबैंड और वाइफ ने इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि हसबैंड अपने सीए और डॉक्टर से अपनी मातृभाषा में बात करता था। उसकी बीवी दूसरे जगह से होने की वजह से उसको यह भाषा समझ नहीं आती थी। वाइफ ने कई दफा अपने हसबैंड से कहा कि वो अपना सीए और डॉक्टर बदल ले। लेकिन हसबैंड को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि बात बढ़ते बढ़ते तलाक तक जा पहुंची।

6. बीवी थी सेक्स की आदी
मुंबई के रहने वाले एक आदमी ने तलाक मांगते हुए ये कहा कि उसकी वाइफ सेक्स मशीन है। वो सेक्स की बुरी तरह से आदी हो चुकी है। वो अगर बीमार होता है तब भी उसकी वाइफ उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाती है। अगर वो उसकी इस इच्छा को पूरी नहीं करता है तो वो उसे धमकाती है।

7. घर था छोटा
शादी में अडजस्टमेंट और थोड़े से कॉम्प्रोमाइज करने ही पड़ते है। लेकिन एक लड़की शादी के बाद इसलिए अपने सुसराल में अडजस्ट नहीं हो पाई क्योंकि वो पहले बड़े घर में रहती थी और शादी के बाद उसे छोटे घर में रहना पड़ रहा था। इसलिए बहुत कहासुनी के बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

8 . वाइफ कुकर में बनाती थी खाना
ये आदमी अपनी मां के हाथ के खाने का इतना दिवाना था कि उसने अपने पार्टनर को छोड़ने का मन बना लिया क्योंकि कई बार समझाने के बाद भी उसकी बीवी प्रेशर कुकर में ही मीट बनाती थी।

9. वाइफ के चेहरे पर था पिम्पल
इस आदमी का कहना था कि उसकी बीवी ने उस शादी से पहले अपने त्वचा संबंधी समस्या के बारे में छुपाया था। उसके चेहरे पर पिम्पल और एक्ने की समस्या होने की वजह से उसे अपनी बीवी से इंटीमेट होने में समसया होती है।

10. क्योंकि करवा चौथ पर पांव छूने पर
आज की महिलाएं बहुत मॉर्डन हो चुकी है। वो नए जमाने की है इसलिए पुरानी रीति रिवाजों पर विश्वास नहीं करती है। इस बात का उदाहरण है ये केस जहां एक बीवी ने अपने पति से इसलिए तलाक मांगा क्योंकि उसे करवा चौथ पर जबरदस्ती पति के पांव छूने पड़े। जिसकी वजह से उसने तलाक लेकर पति को छोड़ दिया।



Click it and Unblock the Notifications
