Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ये है देश के कंट्रोवर्सियल बाबा, कोई रेप तो कोई मर्डर केस में जा चुका है जेल
आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे भारतीय बाबाओं के बारे में बता रहे है जिनका बहुत ही बड़े विवादों से नाम जुड़ चुका है।
हम उस समाज में रहते है जहां मनुष्य जो देखता है उस पर विश्वास कर लेता है। उस बात की जड़ों तक नहीं पहुंचेगा जो देखा उसी पर आंखें मूंदकर विश्वास कर लेता है। इस आधुनिक जमाने में भी हम इतने अंध विश्वास से घिर चुके है कि हमें ऐसे कई ढोंगी बाबा और साधु है जो जन्म से ही खुद को देवी या परमात्मा होने का दावा करते है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे भारतीय बाबाओं के बारे में बता रहे है जिनका बहुत ही बड़े विवादों से नाम जुड़ चुका है। इनमें से कुछ ढोंगी बाबा तो रेप और हत्या जैसे आरोपो में जेल में बंद हवा खा रहे है।
आइए जानते है ऐसे ढोंगी बाबाओं और गुरुओं के बारे में जो बड़े बड़ विवादों से घिर चुके है।

आसाराम बापू
आसाराम बापू और विवादों का तो चोली दामन का साथ है। इनके पास पूरी दुनिया में 425 आश्रम है और 50 गुरूकुल है। देश और विदेशों में भक्तों की बहुत ही भारी भरकम भीड़ है। अपने प्रवचन से ज्यादा धीरे धीरे आसाराम बापू विवादों की वजह से फेमस होने लगे। आसाराम बापू और उनके बेटे पर धोखे से 700 एकड़ की जमीन हथियाने की शिकायत सामने आने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने गम्भीर तरीके से इस मामले की जांच करवाई थी।
इसके बाद 2008 में साबरमती नदी स्थित आसाराम बापू के आश्रम में 2 किशोरों की संदिग्धावस्था में लाश मिली थी। जिसकी जांच अभी तक चल रही है।
फिलहाल आसाराम बापू एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2013 से ही जोधपुर की जेल में बंद है।

चंद्रास्वामी
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले नेमीचंद जैन को दुनिया विवादास्पद धर्मगुरु चंद्रास्वामी के नाम से जानती है। कई लोग मानते हैं कि भारत की राजनेताओं पर चंद्रास्वामी से ज्यादा असर डालने और विवाद पैदा करने वाला शायद ही कोई और ज्योतिषी या धर्मगुरु रहा हो। चंद्रास्वामी पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी नरसिंहा राव के बेहद करीबी थे। सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लगाए गए 13 मामलों में 9 करो़ड का जुर्माना लगाया था। जादू और तांत्रिक शक्तियों की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहें।

जयेंद्र सरस्वती
काँची कामकोटी पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती और उनके उत्तराधिकारी विजेंद्र पर कांचीपुरम स्थित वरदराजपेरुमल मंदिर के मैनेजर शंकररमन की 2004 में हुई हत्या का आरोप लग चुका है।

राधे मां
खुद को देवी बताने वाली विवादास्पद और ग्लैमरस धर्मगुरु राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है। धार्मिक कार्यक्रम से ज्यादा वो अपने ग्लैमर्स अवतार के लिए जानी जाती है। इंटरनेट पर ऐसी कई सारी फोटोज है जहां वो शॉर्ट ड्रेसेज में पोज देते हुए दिख जाती है। पंजाब के छोटे से गांव से आकर वो मुम्बई में कैसे राधे मां बन गई बहुत ही दिलचस्प काहानी है। फिलहाल इनके ऊपर कई फ्रॉड के केस दर्ज हो चुके है।

निर्मल बाबा
टीवी पर निर्मल बाबा के दरबार में को लोगों के दुखों को दूर करने के लिए दकियानूसी उपाय बताते हुए तो आपने देखा होगा ही होगा। निर्मलजीत सिंह नरुला उर्फ निर्मल बाबा, बिजनस में एक के बाद एक भारी नुकसान हो जाने के बाद कैसे वो बाबा बन गए ये तो वो खुद ही अच्छे से बता सकते है। लेकिन देश में कई जगह इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो गए हैं।

स्वामी नित्यानंद
इनका नाम सामने आते ही उनसे जुड़े सेक्स स्कैंडल की बाते याद आ जाती है। 32 साल की उम्र में ही दक्षिण भारत के गुरुओं के बीच बहुत ऊंचा रुतबा हासिल कर चुके स्वामी नित्यानंद। 2010 में उनकी एक कथित सेक्स सीडी सामने आई। आरोप लगे कि सीडी में नित्यानंद दक्षिण की एक मशहूर अदाकारा के आपत्तिजनक स्थिति में दिखे इसके बाद से ये सवाल उठने लगे कि नित्यानंद योगी हैं या ढोंगी।

अग्निवेश स्वामी
अग्निवेश ने कोलकाता में कानून और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद आर्य समाज में संयास ग्रहण किया। वो खुद को स्वामी विवेकानंद का अवतार बताते थे।
आर्य समाज का काम करते करते 1968 में उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की जिसका नाम उन्होंने आर्य सभा रखा। बाद में वह सक्रिय चुनावी राजनीति में उतरे। इस बीच उन्होंने हरियाणा से चुनाव लड़ा और मंत्री भी बने। इसके अलावा स्वामी अग्निवेश पर माओवादियों का प्रवक्ता और कभी हिंदू विरोधी होने जैसे आरोप लगते रहे हैं।
यह भी कहा जाता रहा है कि स्वामी अग्निवेश ने अन्ना से धोखेबाजी की थी। इन आरोपों को लेकर खासा विवाद भी पैदा होता रहा है।

गुरमीत राम रहिम सिंह
डेरा सच्चा सौदा चीफ बाबा गुरमीत राम रहिम सिंह पर रेप केस पर सीबीआई की तरफ से मुकादमा चल चुका है। वो अभी अपने धार्मिक कार्यों से ज्यादा अपने ऊपर बन चुकी फिल्म एमएसजी (मैसेंजर ऑफ गॉड ) में बिजी है।



Click it and Unblock the Notifications
