Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होठों की शेप से भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति का व्यवहार

चेहरे के नैन-नक्श में होंठ भी सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। चेहरे के नैन-नक्श से भी किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार के बारे में जाना जा सकता है। हाल ही में एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि होठों के आकार से किसी इंसान के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं।
अब आप किसी भी व्यक्ति के बारे में उसके होठों के आकार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस प्रकार के होंठ वाले व्यक्ति कैसे होते हैं।

सामान्य होंठ
सामान्य होंठ वाले व्यक्ति संतुलित, समझदार और अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति को सुलझाने वाले होते हैं। ये दूसरों के विचारों का सम्मान करते हैं और आलोचना पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करते। उनकी ताकत उनकी क्षमता में देखी जाती है जब वे दूसरों की बात सुनते हैं।

ऊपरी होंठ में शार्प एंगल
होठों की ऐसी शेप वाले लोग 100 प्रतिशत रचनात्मक होते हैं। ये कलाकार या संगीतकार होते हैं। माना जाता है कि चेहरे और नाम याद रखने में ये काफी तेज होते हैं। काम में सफलता मिलती है। वे हर संभव रूप में आत्म अभिव्यक्ति के लिए प्रयास करते हैं।

ऊपरी होंठ बड़ा
ऐसे लोग ड्रामा क्वीन से कम नहीं होते हैं। ये इमोशनल और जिदंगी और खुद से प्यार करने वाले होते हैं। अपने बारे में इनके काफी ऊंचे विचार होते हैं। इन्हें भीड़ में आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है।

निचलें होंठ का बड़ा होना
इन्हें 9-5 वाली नौकरी रास नहीं आती है। इन्हें जीवन का आनंद लेने में मज़ा आता है। एनर्जी से भरपूर इन लोगों को नई जगहों पर घूमना अच्छा लगता है। ये जिज्ञासु, मिलनसार होते हैं। इन्हें अपने रास्ते में आई हर चीज़ पसंद होती है। नई जगहों या रास्तों पर ये दूसरों का नेतृत्व करते हैं।

बड़े पफी होंठ
ऐसे होंठ वाले लोगों का अधिकतर समय अपने छोटे भाई-बहनों या पेट्स का ध्यान रखने में ही गुज़रता है। इनके पास एक सहज और मजबूत मातृवृत्ति है और इन्हें दूसरों का ख्याल रखना अच्छा लगता है। अपने जीवन में ये अच्छे माता-पिता बनते हैं।
अपने होंठों की शेप के हिसाब से अपने व्यवहार के बारे में नीचे कमेंट कर जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
