Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मदर्स डे पर मां को कैसे कराएं स्पेशल फील
मदर्स डे पर कई कामों या चीजों को ट्राई किया जा सकता है जो कि आपकी मां के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हों। आप चाहें तो कोई सरप्राइज पार्टी रख सकती हैं
मदर्स डे एक ख़ास दिन होता है जब आपको अपनी मां को स्पेशल महसूस कराना होता है। ये दिन सभी माताओं को समर्पित होता है जो वाकई में प्रेम और स्नेह की साक्षात मूरत होती हैं और उन्हें इस दिन इसी के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए।
मदर्स डे पर कई कामों या चीजों को ट्राई किया जा सकता है जो कि आपकी मां के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हों। आप चाहें तो कोई सरप्राइज पार्टी रख सकती हैं या फिर उनके कुछ अधूरे कामों को पूरा कर सकती हैं, जो वो बहुत दिनों से कर न पाईं हों।
मां अपने बच्चों और अपने परिवार को बिना किसी शर्त के प्रेम देती है। दुनिया में इससे बढ़कर कुछ और नहीं होता है। लेकिन अगर आप गौर से देखें तो मां ही घर में सबसे कम सराहना पाने ववाली सदस्य होती है जबकि उस पर ही पूरा का पूरा घर-परिवार टिका होता है, सारे रिश्ते-नाते उसी से चलते हैं लेकिन तब भी उसकी उपेक्षा हो जाती है।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप अपनी मां को मदर्स डे के दिन ख़ास महसूस करवा सकते हैं। जानिए इस बारे में:

गिफ्ट बास्केट को कस्टमाइज़ करें -
अपने दिमाग पर थोड़ा जोर डालें और अपनी मां की पसंद के सामान या मेकअप टूल या चीजों को कलेक्ट करके एक बास्केट में इक्ट्ठा कर लें। इसके बाद उन्हें गिफ्ट कर दें।

सरप्राइज़ पार्टी प्लान करें
आप इस दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक सरप्राइज़ पार्टी को प्लान करें। इससे उनहें आपके जीवन में अपने महत्व का एहसास होगा।

अपना समय दें
एक मां के लिए सबसे जरूरी अपने बच्चों का कीमती समय उन्हें मिलना होता है। इसलिए, इस दिन अपना निजी काम न करके उनके साथ वक्त बिताएं। उनके साथ शॉपिंग पर जाएं और खाने पर जाएं। शर्त लगा लीजिए, ऐसा करने से आपकी मम्मी बहुत खुश हो जाएगी।

होम-डेकोर प्रोजेक्ट पर काम करें -
कई मांओं को घर में कुछ नया करने का मन होता है लेकिन वो कर नहीं पाती हैं। आप चाहें तो वो सारे काम और प्राजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। इससे उन्हें सरप्राइज मिलेगा।

उनकी इच्छाओं को पूरा करना -
आप अपनी मां की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं जिसे वो हमेशा करना चाहती थी। जैसे- कोई म्यूजिक इंस्ट्रमेंट लेना, वर्ल्ड टूर पर जाना आदि।

वीडियो कॉल
अगर आप अपनी मम्मी से बहुत दूर रहते हैं तो उन्हें इस दिन वीडियो कॉल करें। इससे वो आपको देख सकेगी और उन्हें अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
