Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
इस नाइजीरियन शख्स की थी 130 बीवियां और 203 बच्चें, मरने से पहले भी करना चाहता था शादी
आखिर कौन है ये शख्स जिसने अपने जीवन में सिर्फ शादी करना और बच्चें पैदा करने को ही मिशन बना दिया था। आइए जानते हैं-
इस्लामिक नियम बनाने वाले लोगों को शायद ही इस बात का अंदाजा होगा कि आगे चलकर इन नियमों के आड़ में मुस्लिम समाज में इनका दुरुपयोग किया जाएगां। यही वजह है कि आज काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक को खत्म करने के लिए उन लोगों से भी लड़ने को तैयार हैं जो लोग उन्हें तलाक के नाम पर एक अंधेरे में धकेल देते हैं। और पुरुष कुरान का हवाला देकर चार चार शादियां कर सकता है।
चार शादी के नाम पर याद आया कि नाइजीरिया में रहने वाले एक मौलवी का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी चाहे वो शादी कर सकता है। बशर्ते वो अपनी बीवियों को संभाल सकें। शायद इसलिए इन मौलवी साब ने अपने जीवन में 100 से ऊपर शादी कर डाली। आखिर कौन है ये शख्स जिसने अपने जीवन में सिर्फ शादी करना और बच्चें पैदा करने को ही मिशन बना दिया था। आइए जानते हैं-

ज्यादा से ज्यादा शादी करना था मकसद
नाइजीरिया में रहने वाले मौलवी मुहम्मद बेलो अबूबकर का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। अपने जीवन में 100 से ज्यादा शादी करने वाले अबूबकर का मानना था कि अधिक से अधिक शादी करना ही उनके जीवन का पवित्र मिशन है वह इसीलिए दुनिया में आए हैं।

विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए
अबूबकर कुरान की अपनी विवादित व्याख्या को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे...उनके मुताबिक, कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है लेकिन बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है..जिसके चलते बेलों ने 120 के आसपास शादी कर डाली।

आलोचनाओं से घिरे बेलो
बेलो को साल 2008 में कई मुस्लिम मौलवियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी, कई मौलवियों ने मांग की थी कि बेलो 48 घंटे के भीतर अपनी 86 बीवियों में से 84 को तलाक दें, लेकिन इसके जवाब में बेलो ने कहा था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मकसद है आपको बता दें कि बेलो की करीब 120 बीवियां हैं इनमें से कुछ पत्नियां उनक निधन के समय भी गर्भवती थी। जबकि बेलो के पहले ही 203 बच्चे भी हैं।

93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बेलो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उन्हें क्या बीमारी थी, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि बेलो के जनाजे में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी शामिल हुए थे...।



Click it and Unblock the Notifications