Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिल्मी स्टाइल में पुलिस वाले ने बचाई 400 बच्चों की जान, पढ़िए कैसे...
आपने फिल्मों में हीरो को पुलिस वाला बनकर कई खतरों से खेलते हुए देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में हम पुलिस की बुराई करते नहीं थकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे पुलिस वाले भी हो जो पुलिस की छवि को सुधारने का काम भी करते हैं। पुलिस की जब भी बात की जाती है तो लोग अक्सर उसे घूसखोर या कई और नामों से भी बुलाने पर भी नहीं चूकते है। पर आज हम आपको एक ऐसे पुलिस कॉंस्टेबल की बहादुरी के बारे में बताएंगे जिसने 400 बच्चों की जान को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।

स्कूल में बम होने से 400 बच्चों की जिंदगी खतरे में थी
मध्य प्रदेश के सागर जिले के चितोरा गांव में जो हुआ वो एक पुलिस वाले का सिर गर्व से ऊपर उठा देगा, दरअसल इस गांव के एक स्कूल में तोप के गोले की होने की खबर ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। डायल 100 पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि स्कूल में करीब 400 बच्चे थे और बम निरोधक दस्ता शहर से आने में काफी समय लगेगा, जिससे बच्चों की जिंदगी खतर में थी।

कॉस्टेबल अभिषेक बम लेकर भाग निकले
पुलिस कांस्टेबल अभिषेक पटेल ने बम निरोधक दस्ते का इंतजार नहीं किया क्यूंकि बम कभी भी फट सकता था। बम की मारक क्षमता 500 मीटर होती है इसलिए अभिषेक ने बम को उठाया और खेतों की तरफ दौड़ लगा दी बम का वजन करीब 10 किलो था और स्कूल से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर फेंक दिया। अभिषेक की बहादुरी से करीब 400 बच्चों की जान बच गई। अभिषेक की इस बहादुरी की चर्चा चारो ओर हो रही है और पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए वो अभिषेक और उसकी पूरी टीम को सम्मानित करेगें।




Click it and Unblock the Notifications
