Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए आखिर ऐसा क्या होता है कि आप रात को चौंककर जाग जाते है और हिल भी नहीं पाते हैं ?
स्लीप पैरालाइसिस एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें आदमी नींद में किसी बुरे सपने से डर जाता है और बेचेनी सा महसूस करता है। आइए जानते है आखिर क्यूं ऐसी स्थिति होती है।
अमूमन हम में से कई लोग नींद में अजीब-अजीब परिस्थितियों का सामना करते हैं। किसी को नींद में बुरे सपने आते हैं तो कोई सोते-सोते अचानक से चौंक जाता है।
निद्रा अवस्था में इस परिस्थिति के पीछे छिपे कारण के बारे में पता होना बहुत जरूरी है।
कई लोग सोते-साते आधी रात को अचानक से जाग जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी आप हिल तक नहीं पाते हैं। वहीं होश में आने या सुबह उठने पर आप इस बात को पूरी तरह से भूल जाते हैं।
नींद में ऐसा क्या हुआ जो आप अचानक से चौंक गए, उठने पर इस सवाल का जवाब जानना आप जरूरी नहीं समझते हैं।
आज हम आपको इस अवस्था के बारे में बताते हैं। निद्रा की इस अवस्था को पैरालाइसिस कहते हैं। इस अवस्था में व्यक्ति गहरी नींद के दौरान अचानक से जाग उठता है। ऐसे में वो खुद को बिलकुल हिला-डुला नहीं पाता है।

वास्तव में इस स्थिति में क्या होता है ?
रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7.6 प्रतिशत लोग स्लीप पैरालाइसिस की इस परिस्थिति से गुज़रते हैं। अधिकतर खराब नींद, अनिद्रा, मानसिक तनाव, बेचैनी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग ऐसा महसूस करते हैं।

जब दिमाग काम करता है तो शरीर क्यों नहीं ?
शोधकर्ताओं का दावा है कि रैपिड आई मूवमेंट यानि Non-REMs की तीन से चार अवस्थाएं होती हैं। इस अवस्था में नींद में दिखने वाले स्वप्न वास्तविकता के बहुत करीब होते हैं। उठने पर आपको पता चलता है कि ये सपने ही थे हकीकत नहीं।

क्या आपने सुना है REM एंटोनिया के बारे में ?
क्या आपने सुना है REM एंटोनिया के बारे में? नींद में REM अवस्था के दौरान दिमाग अपनी क्रियाशीलता के चरम पर होता है। कई लोगों का मानना है कि ऐसी परिस्थिति में शरीर कोई कार्य कर पाने में असक्षम हो जाता है।

किसी के पास होने का अहसास
इस अवस्था से ग्रस्त ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्हें अपने आसपास किसी के होने का अहसास होता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि डिप्रेशन से ग्रस्त और उदास लोगों के साथ ऐसा होता है।

स्लीप पैरालाइसिस के होते हैं कई प्रकार
रिसर्च के अनुसार लोगों को आने वाले बुरे सपने तीन प्रकार के होते हैं। इन्हें भयानक स्वप्न , मारने वाला और असामान्य शारीरिक अनुभव जैसी तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

भयानक स्वप्न वाली अवस्था
इस अवस्था में लोगों को अपनी छाती पर भारी दबाव महसूस होता है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है। आमतौर पर ऐसा डर की वजह से होता है।

किसी का हमला करना
इस अवस्था में व्यक्ति को अपने आसपास किसी के होने का अहसास होता है। ऐसे में व्यक्ति को डरावनी आवाज़ें और दृश्य दिखाई देते हैं। इस अवस्था में हल्की सी आवाज़ भी चौंका देती है।

असामान्य शारीरिक अनुभव
इस अवस्था में व्यक्ति को खुद के उड़ने जैस अहसास होता है। लेकिन नींद में ही दिमाग उसे क्रियाशील बने रहने के लिए कहता है।



Click it and Unblock the Notifications