Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
लड़की की नाक को खा गया था चूहा, मगर फिर भी मिला उसे प्यार करने वाला पति
आज आप एक ऐसी लडकी से मिलिए जिसने 29 वर्ष की उम्र में अपनी नाक खो दी। वह एक आत्म विश्वासी महिला है और उसने उस व्यक्ति से शादी की जिससे वह सोशल साइट पर मिली थी।
यह कहानी इस बात का साफ़ उदाहरण है कि प्यार केवल शारीरिक आकर्षण नहीं होता। यह पूरी तरह से दिल की सच्चाई से जुड़ा होता है।
आज आप एक ऐसी लडकी से मिलिए जिसने 29 वर्ष की उम्र में अपनी नाक खो दी। वह एक आत्म विश्वासी महिला है और उसने उस व्यक्ति से शादी की जिससे वह सोशल साइट पर मिली थी।
यह कहानी नए शादीशुदा जोड़े लिन ज्हौकिंग (23) और उसकी पत्नी क्सू किंकिन की है जो एक दूसरे से इंटरनेट पर मिले उन्हें एक ही नज़र में प्यार हो गया।
क्सू की नाक नहीं थी जो उन दोनों के रिश्ते के बीच कभी बाधा नहीं बनी। आइये इस अद्भुत जोड़े के बारे में जानें....

क्सू केवल एक महीने की थी जब यह दुखद हादसा हुआ!
वह केवल एक महीने की थी जब उसकी मां ने उसे बेडरूम में बास्केट में रख दिया और खेतों में काम करने चली गयी। उसकी बड़ी बेटी दौड़कर आई और बताया कि क्सू की नाक को एक चूहे ने काट लिया है।

हमेशा उसका मजाक उड़ाया गया
उसकी क्लास में पढने वाले बच्चे हमेशा उसका मजाक उड़ाते थे और उसे 6 वीं क्लास में ही पढाई छोड़नी पडी। जब वह केवल 17 वर्ष की थी तब उसे उसकी पहली नौकरी मिली। वहां भी उसके साथ काम करने वाले सहकर्मी उसका हमेशा मजाक उड़ाते थे।

18 वर्ष की उम्र में उसकी शादी हुई
18 वर्ष की उम्र में उसकी शादी हो गयी और उसका पति उससे 8 साल बड़ा था। परन्तु यह एक सफल शादी नहीं थी और 2 वर्षों के बाद ही उनका तलाक हो गया। उसका पति और उसका परिवार हमेशा उसे परेशान करते रहते थे।

उसने सभी कठिनाईयों का सामना करने का साहस दिखाया
उसका दिल टूटा हुआ था और वह खुद को रिजेक्टेड महसूस कर रही थी अत: उसने पूरे संसार से सभी संबंध तोड़ लिए। वह केवल इंटरनेट के माध्यम से दुनिया से जुडी थी।

वह लिन से एक सोशल साइट पर मिली
वह लिन से एक सोशल साइट पर मिली थी। वह अपनी सुन्दरता को लेकर संशय में थी अत: उसने अपना चेहरा छुपाकर रखा। परन्तु उसे लगा कि लिन को पता होना चाहिए उसके चेहरे में क्या कमी है और उसने लिन के सामने माना कि उसकी नाक नहीं है। हालाँकि लिन उसके आशावादी, दयालु और प्रसन्नचित्त स्वभाव से पहले ही प्रभावित था।

उनमें प्यार हो गया
वह उससे प्यार करने लगा और पहली बार मिलने के एक महीने के बाद ही उन दोनों ने शादी कर ली।

उसके परिवार को मनाना मुश्किल था
लिन परिवार का इकलौता बेटा था और उसे अपने माता पिता को मनाने में बहुत परिश्रम करना पड़ा और उसे यह भी पता था कि अपनी पत्नी की ऐसी स्थिति के लिए उसे जीवन भर लोगों की बातें सुननी पड़ेंगी। हालाँकि वह अपने निर्णय पर अडिग था! अत: उसने अपनी आत्मा और दिल से उस से शादी करने का निर्णय लिया।



Click it and Unblock the Notifications
