Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पापा गुरमीत राम रहीम की परी हनीप्रीत इंसा के ये फैक्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप..
कोर्ट से लेकर रोहतक जेल तक गुरमीत राम रहीम के साथ जाकर सनसनी मचाने वाली हनीप्रीत इंसां आखिर कौन है? हर किसी के दिमाग में फिलहाल अभी ये ही एक सवाल घूम रहा है।
मीडिया में जितना हल्ला गुरमीत राम रहीम को लेकर मचा हुआ है, उतनी ही सनसनी हनीप्रीत के नाम पर फैली हुई है कि आखिर कौन है हनीप्रीत?, जो खुद को पापा जी की एंजेल कहती है.. आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको पापा की परी से जुड़े तथ्य बताने जा रहे है।

गाेद ली हुई गुड्डी
गुरमीत राम रहीम ने हरजीत कौर से शादी की थी इनसे इनकी दो बेटियां चरनप्रीत और अमरप्रीत और एक बेटा बेटा जसमीत सिंह है। गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत को गोद लिया था, जिसे वो बेहद प्यार करते हैं। जिसे वो प्यार से गुड्डी कहकर पुकराते है।

डेरा की अगली वारिस
गुरमीत राम रहीम के दोषी करारा दिए जाने के बाद उनकी गद्दी कौन संभालेगा इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे प्रबल दावेदार हनीप्रीत इंसा हैं, क्योंकि डेरा के नियम के मुताबिक गद्दी उनके बेटे जसमीत इंसा को नहीं दी जा सकती है। ऐसे में अपने पिता की काफी करीबी मानी जानी वाली हनीप्रीत डेरा की सबसे प्रबल दावेदार मान जा रही हैं।

खुद को बताया समाज सेविका
हनीप्रीत इंसा अपनी एक वेबसाइट www.honeypreetinsan.me पर राम रहीम के ही अंदाज में डेरा की शरण में आने वालों की भरसक मदद करने का दावा करती हैं।
वेबसाइट बताती है कि हनीप्रीत इंसान लोगों की मदद करने के लिए मेट्रो शहरों से लेकर जंगलों तक में जाने से नहीं झिझकती हैं।

फिल्मो में एडिटिंग से लेकर एक्टिंग तक
हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम सिंह की तरह फिल्मों में अभिनय, संपादन और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने ‘एमएसजी 2 - द मैसेंजर' में अभिनय किया है और फिर ‘एमएसजी --द वारियर लॉयन हार्ट' में भी उनका स्पेशल अपियरेंस है। इसके अलावा हनीप्रीत ने हिंद का नापाक को जवाब में काम भी किया था।

सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव
हनीप्रीत इंसान के डेरा सच्चा सौदा में युवाओं को संगठन की ओर लाने का काम करती हैं, अपने टि्वटर और फेसबुक अकाउंट पर वह खुद का वर्णन ‘पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर, अभिनेत्री, अपने रॉकस्टार पापा के निर्देशों को कार्य में परिणत करने के लिए उत्साही' के तौर पर करती हैं। टि्वटर पर उनके दस लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अवैध संबंधों का सच
एक रिपोर्ट में बताया गया था कि गुरमीत सिंह जिस युवती को अपनी दत्तक पुत्री बताते थे, उससे भी यौन संबंध स्थापित कर लिए थे। प्रियंका उर्फ हनीप्रीत की शादी पूर्व विधायक रुलिया राम गुप्ता के पोते विश्वास गुप्ता के साथ हुई थी, उसके पति विश्वास गुप्ता ने साल 2011 में हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि डेरा प्रमुख भले ही उसकी पत्नी को अपनी बेटी कहते हैं, पर उसके साथ डेरा प्रमुख के अवैध संबंध हैं।

हॉलीवुड से भी है कनेक्शन
हनीप्रीत का न सिर्फ बॉलीवुड से बल्कि हॉलीवुड से भी कनेक्शन है। हनीप्रीत ने अपनी फिल्म MSG: हिंद का नापाक को जवाब में 21 से ज्यादा भूमिकाएं निभाकर, जैकी चैन के एक ही फिल्म में 21 अलग अलग निभाई गई भूमिकाओं का रिकॉर्ड तोड़ा है।



Click it and Unblock the Notifications
