Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन देशों में लड़कियों की शादी किसी अभिशाप से कम नहीं है, होता है ये बुरा काम...
शादी विचारों और मन का मिलन है जहां दो लोग आपसी सहमति से एक दूसरे को अपनाते हैं। लेकिन कुछ देश हैं जहां स्थिति कुछ और ही है। अलग-अलग संस्कृतियों में शादी की परम्पराएँ और परिभाषा अलग-अलग है, लेकिन कुछ जगह यह केवल पत्नी पाने, शारीरिक इच्छायें और अन्य आशाएँ पूरी करने भर से ज़्यादा नहीं है।
दुनियाभर में लड़कियों की शादी की उम्र कम से कम 18 साल निर्धारित की गई है लेकिन कई देशों में आज भी ऐतिहासिक परम्पराएँ कायम हैं और इससे भी कम उम्र में लड़की की शादी कर दी जाती है। ऐसी ही पुरानी परम्पराएँ आज भी पश्चिमी, सब-सहारा अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में कायम हैं। इसका मुख्य कारण गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य, हिंसा और अन्य कई धार्मिक कारण हैं।
यूनाइटेड नेशंस के अनुसार हर रोज़ लगभग 39000 लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर दी जाती है। यह स्थिति चिंताजनक है। इन महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण होता है। ऐसी लड़कियां बहुत छोटी उम्र में प्रेग्नेंट भी हो जाती हैं और मर भी जाती हैं।

अफगानिस्तान
यह देश लड़कियों की कम उम्र में शादी के लिए जाना जाता है और लड़कियों के जन्म के लिए एक बेकार जगह है।

अमेरिका
बच्चियों का बाल विवाह हालांकि पिछड़े देशों में होता है, लेकिन अमेरिका जैसा विकसित देश भी इस मामले में पीछे नहीं है। हालांकि यह सब सामाजिक स्थिति पर निर्भर है, लेकिन वर्जिनिया और मैसाचुसेट्स में स्थिति खराब है।

दक्षिणी सूडान
दक्षिणी सूडान में आधी से ज़्यादा लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है, इनमें से अधिकतर की शादी तो 12 साल में ही हो जाती है। देश में गरीबी, अशिक्षा और शिक्षा में लिंगभेद की स्थिति गंभीर है।

बांग्लादेश
बांग्लादेश में बाल विवाह कानूनन प्रतिबंधित है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 66% लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है।

मलावी
मलावी में सरकार के प्रयासों में कमी के कारण लड़कियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है।

इराक
इराक में स्थिति चिंताजनक है, यहाँ कम उम्र की लड़कियों की अपने से तीन गुना उम्र के आदमी से शादी कर दी जाती



Click it and Unblock the Notifications
