Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस सुल्तान के है नवाबी ठाठ... रोजाना पीता है महंगी शराब, लाखों में बिकते है इसके स्पर्म
हरियाणा का एक भैंसा (नर भैंस) की चर्चा जोरों से है। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस भैंसे का नाम सुल्तान है। भैंसा रोजाना महंगी शराब पीता है और सालाना 90 लाख रुपये तक कमा लेता है।
देखने में इतना लम्बा चौड़ा और हष्ट-पुष्ट कि जब ये पुष्कर मेले में भाग लेने गया तो देखने वाले ने इसकी करीब 21 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन इसके मालिक ने बेचने से इंकार कर दिया था। आइए जानते है इस सुल्तान के नवाबी ठाठ के बारे में ..

21 करोड़ है इस भैंस की कीमत
हरियाणा के कैथल जिले में एक भैंसा है जिसका नाम सुल्तान है। बताते हैं इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये तक है। सुल्तान के इसके मालिक राम नरेश बेनिवाल का दावा है- 'मुर्रा नस्ल का सुल्तान दुनिया का सबसे लंबा (6 फीट से ज्यादा) और ऊंचा भैंसा है।'

1700 किलो का भैंसा
भैंसे सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र करीब 8 साल है। बेनिवाल बताते हैं कि भारत में हुए कई एनिमल कॉन्टेस्ट में सुल्तान विनर रह चुका है। इस नस्ल के मेरे पास 17-18 भैंसे हैं।

35 किलो घास चरता है रोजाना
भैंसा सुल्तान को रोजाना 10 किलो दाना और इतना ही दूध दिया जाता है। रोजाना करीब 35 किलो हरा और सूखा चारा दिया जाता है। सुल्तान सेब और गाजर भी खाता है। सर्दियों में 15 किलो सेब और गर्मियों में 20 किलो गाजर खिलाया जाता है।

अलग अलग ब्रांड की स्कॉच
आपको सुनकर थोड़ा आश्चर्य होगा, यह भैंसा खाना खाने के बाद स्कॉच पीता है। सुबह के नाश्ते में सुल्तान देशी घी का मलीदा और दूध पीता है। इसके अलावा शाम को खाना खाने से पहले यह 100 मिलीग्राम स्कॉच पीता है। यही नहीं दिन के हिसाब से सुल्तान को अलग-अलग ब्रांड की स्कॉच पिलाई जाती हैं।

सालाना आय 90 लाख रुपए
सुल्तान की कीमत इसलिए ज्यादा है। क्योंकि उसका स्पर्म लाखों में बिकता है, सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमेन की डोज देता है जो 300 रुपये प्रति डोज पर बिकती है। इस हिसाब से वह सालाना 90 लाख रुपये कमा लेता है।
वीडियो में देखिए इसके नवाबी ठाठ
इस वीडियो में देखिए सुल्तान के नवाबी ठाठ..



Click it and Unblock the Notifications
