Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कंट्रोवर्सियल: सनी लियोन ने कहा,"प्यार से खेलो नवरात्री" और देखते ही टि्वटर पर भड़के लोग
सनी लियोन एक बार फिर विवादों में है। जहां नवरात्रि आने में कुछ ही दिन रह गए है। वहीं गरबो और डांडियों के लिए मशहूर गुजरात के शहर अहमदाबाद में सनी के नए कंडोम एड की होर्डिंग्स विवादों का कारण बन गई है। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।
दरअसल, गुजरात के कुछ शहरों पर मैनफोर्स की ओर से नवरात्रि की शुभकामना संदेश के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस होर्डिंग्स में सनी लियोन की तस्वीर दिखाई दे रही है।
हालांकि, होर्डिंग में कहीं भी कंडोम शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है। इसमें मैनफोर्स की ब्रांड एम्बेसडर सनी लियोन के साथ मैनफोर्स का लोगो और 'प्ले, लव और नवरात्रि' की टैगलाइन दिख रही है।

गुजराती भाषा में लिखी है टैगलाइन
होर्डिंग्स में गुजराती भाषा में एक टैगलाइन लिखी है, 'खेलो मगर प्यार से, इस नवरात्रि'। इस ऐड को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि कंडोम को प्रमोट करने के लिए गुजरात में मनाए जाने वाले नवरात्रि जैसे पावन पर्व का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा
रिपोर्ट के मुताबिक, इन पोस्टर्स की तस्वीरों को फ़ेसबुक पर अपलोड करने वाले एक यूजर ने लिखा है कि 'मैंने पोस्टर्स को खुद देखा है और मुझे इस पर लिखी गई सामग्री अनुचित और बेढंगी लगी. ये नौ रातें प्यार करने के बारे में नहीं हैं। ये त्यौहार नृत्य करने और कई रीति-रिवाजों के बारे में है। यदि कंपनी विज्ञापन करना ही चाहती है, तो इसे कोई और मौका तलाशना चाहिए।

लोगों ने की शिकायत
कुछ संगठनों ने इन होर्डिंग्स को हटाने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को शिकायती चिट्ठी लिखी है। कॉन्फिडिरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय मंत्री पासवान को लिखे शिकायती पत्र में कहा, 'त्योहार के मौके पर गुजरात के ज़्यादातर शहरों में मैनफोर्स के बैनर सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ़ हैं। टि्वटर पर भी लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक वेबसाइट का दावा
नवरात्रि हिंदुओं का पवित्र त्योहार है जिसे नौ दिनों तक मनाया जाता है. हालांकि दिलचस्प ये है कि एक वेबसाइट ने दावा किया है, गुजरात में फ़ेस्टिवल सीज़न के समय कंडोम्स की मांग में बढ़ोतरी देखी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
