Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
स्वीडन में हाई स्कूल स्टूडेंट्स को क्लास अटैंड करने के लिए मिलते है हर माह 187$ स्टडी अलाउंस
स्वीडन के हाई स्कूल हर माह स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी करने के लिए हर माह 187 डॉलर का स्टडी अलाउंस देता है जानिए क्यों?
दुनियाभर के कॉलेज व विश्वविद्यालय छात्रों की कुशलता को देखते हुए स्कॉलरशिप और अनुदान देते है। जबकि स्वीडन के हाई स्कूल स्टूडेंट्स को इसलिए अनुदान देते है कि ताकि वो हर माह स्कूल आकर क्लासेज अटैंड कर सकें।
इसके लिए स्वीडिश लॉ के अनुसार वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को हर माह 187 डॉलर स्टडी अलांउस के रुप में दिए जाते है।

187 डॉलर का एजुकेशन अलाउंस
स्वीडिश कानून के अनुसार, विद्यालय के हर माह छात्रों को 1,050 स्वीडिश क्रोन ($187) देने होंगे। इसे प्राप्त करने के लिए छात्र की उम्र 16 साल तथा उसने अपनी माध्यमिक स्कूल तक की पढाई पूरी की हो। इस स्टडी अलाउंस को पाने के लिए स्थानीय स्टूडेंट्स को कोई आवेदन नहीं देना होता है। जबकि बाहर से आकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को इस अलाउंस के लिए आवेदन करना होता है।
यदि छात्र बोर्डिंग स्कूल से अपनी पढाई पूरी कर रहा है और उसके परिवार को अनुदान के रूप में अधिक राशि की आवश्यकता है तब छात्र को अनुपूरक भत्ता या बोर्डिंग अनुदान भी दिए जाने का प्रावधान है। इस स्टडी अलाउंस को पाने के लिए स्टूडेंट की उम्र 16 से 20 वर्ष की होनी चाहिए।

स्टॉकहोम सुंदर परंतु एक महंगा शहर है
स्वीडन के कॉलेजों में पढाई मुफ्त है लेकिन स्वीड़न में रहना मुफ्त नहीं है। स्टॉकहोम स्वीडन का काफी महंगा शहर है तथा इसका नाम दुनिया के सबसे महंगे शहरों में भी दर्ज है। यहां की जीवनशैली बहुत ही खचीर्ली और महंगी है। इसलिए यहां के स्टूडेंट्स दूसरे शहरों में जाकर पढ़ना पसंद करते है। यहीं कारण है कि यहां की सरकार ने स्टूडेंट की पढ़ाई में नरमी बरती हुई है।
इस तरह का नियम केवल स्वीडन में ही नहीं है बल्कि अन्य यूरोपीय देशों में भी मौजूद है। पर फिर क्यों स्वीडन के ही अधिकतम छात्र कर्ज में डूबे हैं? जवाब काफी सरल है, छात्रों को अपनी जिम्मेदारियां खुद उठानी होती है तथा इसमें वे अपने माता-पिता की मदद नहीं ले सके।

माता-पिता से अलग रहना
एक स्टडी में एक बात सामने आई थी कि स्वीडन की लाइफस्टाइल बहुत महंगी है। एक समय के बाद वहां व्यस्कों व छात्रों को अपनी जिम्मेदारियां खुद उठानी होती है तथा इसमें वे अपने माता-पिता की मदद नहीं ले सके। अन्य यूरोपीय देश के छात्रों की तरह, स्वीडन के छात्र भी कम उम्र में अपने माता-पिता का घर छोड़कर अलग रहने लगते हैं। एक अध्ययन से यह पता चला कि 30 साल की उम्र के बाद केवल 2% स्वीडिश पुरुष ही अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। जबकि स्पेन में, 25% पुरुष 30 साल की उम्र के बाद अपने माता-पिता के साथ रहते हैं, वहीं इटली में इनकी संख्या 32% है। इसलिए वो अपनी स्टडी पूरी करें इसलिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके लिए स्टडी अलाउंस जैसे कुछेक योजनाएं बना रखी है।



Click it and Unblock the Notifications
