Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral : जरा सी गलती के लिए मासूम को टीचर ने 3 मिनट में मारे 40 थप्पड़
लखनऊ के एक इंग्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल का बहुत ही चौंकान्ने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में एक स्कूल टीचर एक थर्ड क्लास के 7 साल के स्टूडेंट को बेरहमी से पिटाई कर रही है।

ये वीडियो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हैं। हालांकि RTE एक्ट के तहत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पिटाई करने या उन्हें शारीरिक तौर पर सजा देने पर सख्त मनाही है।

बच्चे की थी ये गलती
इस बच्चे की बस इतनी ही गलती थी कि वो अटैंडेंस लेते समय खड़ा नहीं हुआ। ये मामला लखनऊ के सेंट जॉन विएननी स्कूल का है। ये स्टूडेंट थर्ड क्लास में पड़ता है। 7 साल का है

बेरहमी से पिटाई
वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे वो टीचर पूरी क्लास के सामने उस बच्चें को लगातार थप्पड़े मारती जा रही हैं। उस टीचर के हाथ में दर्द होने लगा, उसके बाद भी वो नहीं रुकी। एक बार जो शुरु हुई तो लगातार मारती रही।

3 मिनट में 40 थप्पड़े
करीब 3 मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि उस टीचर का मन नहीं भरा तो उसने जोर से उस बच्चें को बैंच की तरफ धक्का दे दिया। और टाई पकड़कर फिर से मारने लगी। कम से कम उस टीचर ने उस बच्चें को एक मामूली सी गलती के लिए 40 बार थप्पड़े मारा है।

आरटीई एक्ट के तहत बैन है
RTE (राइट टू एजुकेशन) एक्ट के तहत स्कूल में स्टूडेंट पर हाथ उठाने या पिटाई करने पर सख्त पाबंदी है। अगर कोई टीचर के खिलाफ कोई ऐसा शिकायत मिलती है तो शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच हुई
बच्चे के शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच हुई। वीडियो में दिखाई दिया कि बच्चे की पिटाई से दूसरे स्टूडेंट डर गए और अपना सिर नीचे की तरफ छिपा लिया। पिटाई के बाद जब बच्चा गिर गया तो टीचर क्लास से चली गई।

स्कूल प्रशासन ने एक्शन लिया
स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए महिला टीचर रितिका को स्कूल से निकाल दिया है।

स्कूल जाने से डर रहा है बच्चा
बच्चें के पैरेंट्स का कहना है कि बच्चे के पिटाई के बाद वो बुरी तरह डर गया है और स्कूल जाने को तैयार नहीं हो रहा है। टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
देखिए वीडियो में
वीडियो में देखिए कैसे इस टीचर के सिर पर गुस्सा सवार हो गया है और बच्चें को पीटना शुरु कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications
