Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
टीचर ने की छात्राओं के साथ गंदी हरकत, सोशल मीडिया में फोटोज हुई वायरल
असम के एक शिक्षक ने अपनी स्टूडेंट्स के साथ आपतिजनक स्थिति में सोशल मीडिया में फोटोज की शेयर।
असम के एक छोटे से शहर में एक टीचर और स्टूडेंट्स की सोशल मीडिया में अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक कलयुगी टीचर ने अपनी स्टूडेंट्स को आपतिजनक तरीके से पकड़ रखा है। बताया जा रहा है कि इस टीचर ने बाकायदा इन छात्राओं के साथ फोटोशूट करवाया है और बाद में इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। सोचिए जरा जिस देश में गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा है, वहीं इस कलयुगी शिक्षक ने इस गंदी हरकत से गुरु और शिष्य की पराम्परा को तार तार कर दिया है।

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इन स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी आरोपी शिक्षक को हिरासत में नहीं लिया है। ये तस्वीरें काफी आपत्तिजनक हैं आइए जानते है इस पूरे मामले के बारे में-

कौन है ये शख्स
इस कलयुगी टीचर का नाम फेजुद्दीन लस्कर बताया जा रहा है। ये असम के हाईलाकंडी के काटलीछेड़ा के मॉर्डन हाई स्कूल में टीचर है। और इसी स्कूल की छात्राओं के साथ उसने ये शर्मनाक हरकत की है।

ये है फोटोशूट में
इस वायरल हुई फोटोशूट मे इस टीचर ने नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकते करते हुए फोटोज सोशल मीडिया में शेयर की है। इन फोटोज में उसने अलग अलग छात्राओं के साथ फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में आरोपी शिक्षक छात्राओं को अश्लील तरीके से छूते हुए और उनको अपनी बांहों में भरे हुए दिख रहा है।

पूछताछ करके छोड़ दिया
इस फोटोशूट के बाद इस शिक्षक ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर भी किया जिसके बाद से ही छात्राओं के अभिभावकों में काफी गुस्सा है। अभिभावकों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके छोड़ दिया।

एक स्थानीय चैनल ने उजागर
एक स्थानीय चैनल के जरिए ये पूरा मामला सामने आया है। इस चैनल के अनुसार ये आरोपी शिक्षक लस्कर एक बहुत बड़ा सीरियल अपराधी है। पहले भी इस पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों की शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है।

स्कूल प्रशासन पर भी सवाल
जिस स्कूल की ये घटना है, इस स्कूल का प्रशासन भी सवालों के घेरे में खड़ा है। स्कूल प्रशासन ने इस आरोपी शिक्षक को नियुक्त करने से पहले इसके बारे में जांच पड़ताल नहीं की थी।



Click it and Unblock the Notifications
