Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
बीयर की खाली बोतलों से बना है ये अनोखा मंदिर
दुनियाभर में कई अजीबोगरीब चीज़ें और जगहें देखने को मिल जाएंगीं। हर जगह आपको कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है।
कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं उस पर भरोसा करना आपके जिए थोड़ा मुश्किल होगा।
थाइलैंड में एक मंदिर को बीयर की खाली बोतलों से बनाया गया है। इस मंदिर को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं वहीं कुछ लोग बीयर की बोतलों से बने इस मंदिर को देखकर हैरान हो जाते हैं।
तो चलिए जानते हैं इस मंदिर के बारे में और भी दिलचस्प और हैरान कर देने वाली बातें।

मंदिर निर्माण की योजना
80 के दशक के मध्य में एक बौद्ध भिक्षु के मन में बीयर की खाली बोतलों से मंदिर निर्माण का विचार आया था। उसने देखा कि उसके दोस्त बीयर की खाली बोतलों से अपना घर सजाते हैं, बस यहीं से उसे इस मंदिर को बनाने का विचार आया। लोगों को भी ये आइडिया खूब पसंद आया और उन्होंने ये मंदिर बनाने के लिए बड़ी तादाद में खाली बीयर की बोतलों का दान करना शुरु कर दिया। तब भिक्षु के पास पर्याप्त बोतलें हो गईं तो उसने मंदिर निर्माण का कार्य शुरु कर दिया।

अनगिनत बोतलों से बना है ये मंदिर
इस बौद्ध भिक्षु ने अलग-अलग आकार और ब्रांड की करोड़ों बोतलों को इकट्ठा किया और उसके बाद उसने इन बोतलों से मंदिर का निर्माण करने के बारे में सोचा। भिक्षु की मेहनत और उसका अनोखा आइडिया रंग लाया और आज ये अनोखा मंदिर पर्यटकों के बीच खूब प्रसिद्ध है।

सब कुछ बोतलों से बना है
इस मंदिर में सब कुछ बीयर की खाली बोतलों से बनाया गया है। मंदिर में शीशे भी बीयर की बोतलों के कांच से ही बनाए गए हैं। ये काफी अद्भुत हैं। इस मंदिर को बेहद आश्चर्यजनक तरीके से बनाया गया है। मंदिर को देखकर आप भी इसे बनाने वाले आर्किटेक्ट की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगें। इस अनोखे मंदिर में बाथरूम से लेकर मरघट तक, सब कुछ बीयर की खाली बोतलों से बना है।


बुद्ध की मूर्तियां
इस मंदिर में बुद्धा की दो विशाल मूर्तियां भी हैं। इन मूर्तियों को खाली बोतलों से नहीं बल्कि सुनहरे रंग के मोज़ेक कांच ये बनाया गया है। इस मंदिर में आपको बुद्धा की एक मोटी मूर्ति भी मिलेगी जिसे आमतौर पर आप बुदाई के नाम से जानते हैं।
अनुपयोगी और खराब चीज़ों का पुर्नजीविकरण करने का ये नायाब तरीका है। आपका इस बारे में क्यार कहना है, नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमे जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
