Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
आपके चहेते क्रिकेटर्स जिनकी पत्नियां है उनसे बहुत बड़ी, जानिए कौन है
यह 21वीं सदी है, जहां विज्ञान और तकनीकी में बहुत कुछ बदल गया है। क्या आपके परिवार के बड़े लोग आपको नहीं बताते कि वे इस दुनिया के अनुसार महसूस नहीं करते? ये बदलाव समय के अनुसार होते हैं।
लेकिन इस बदलाव के बीच बहुत सी चीजें हैं जो नहीं बदलती और नियमों से बंधी रहती हैं। हमारे जैसे देश में कई चीजें हैं जिनका बहुत अधिक महत्व है, जैसे कि हमारी परम्पराएँ और रीति-रिवाज।
हमारे समाज में शादी एक महत्वपूर्ण परंपरा है जो कि एक पवित्र दिलों का बंधन है। ऐसा मानना है कि प्यार की कोई सीमाएं नहीं हैं। जब आप आखिरकार किसी को अपना जीवनसाथी बनाने और उसके साथ जीवन बिताने का निर्णय लेते हैं तो कोई चीज मायने नहीं रखती है।
आज की पीढ़ी अपना जीवन साथी चुनने में सारे नियम तोड़ रही है, उनके लिए सिर्फ प्यार मायने रखता है। इस जनरेशन में लोगों के लिए उम्र केवल एक नंबर है, वे समाज की परवाह किए बिना शादी करते समय नहीं देखते कि पार्टनर कितना कम या ज़्यादा उम्र का है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई उदाहरण हैं।
लेकिन हम देखेंगे कि यह ट्रेंड अन्य फील्ड्स में ही हो रहा है। आज हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके पार्टनर और उनमें उम्र का एक बड़ा अंतर है। ये शादियाँ विश्वास और परिपक्वता पर आधारित हैं और प्यार का शानदार उदाहरण है जिसमें कोई सीमाएं नहीं हैं।

1) सचिन और अंजली तेंदुलकर
पहले शुरुआत करते हैं क्रिकेट के भगवान से। सचिन अपनी पत्नी से 6 साल छोटे हैं। इस जोड़े की सबसे पहले मुंबई इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर मिली जहां इन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद ये एक दोस्त के यहाँ मिले। सचिन ने कभी ज़्यादा उम्र की लड़की से डेट करने और उसे अपने परिवार से मिलाने में शंका नहीं की।

2) शिखर धवन और आएशा मुखर्जी
आजकल एक क्रिकेटर जो भारतीय क्रिकेट पर छाया हुआ है वो है शिखर धवन जो कि अपनी पत्नी आएशा मुखर्जी से 10 साल छोटे हैं। उम्र के इस अंतर के साथ ही आएशा एक तलाक़शुदा है और उनके पहले से दो बच्चे भी हैं। इस कपल ने साबित कर दिया कि प्यार में कोई सीमाएं नहीं होती हैं। ये किसी पुराने दोस्त के द्वारा ऑनलाइन मिले थे और आँखें मिली और प्यार हो गया। अंधविश्वास जिन पर क्रिकेटर विश्वास करते हैं।

3) इरफ़ान पठान और सबा बेग
इरफ़ान अपनी पत्नी सबा बेग से पहली बार दुबई में मिले थे। सबा मॉडल हैं और उनसे 10 साल छोटी हैं। दोनों के बीच प्यार का एक गहरा रिश्ता है।

4) महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
धोनी के जीवन पर बनी बॉलीवुड मूवी से लगभग हर भारतीय को इनकी लव स्टोरी पता है। धोनी साक्षी से 7 साल बड़े हैं। धोनी को अपनी पत्नी में सबसे खास लगा कि वे पूरी तरह अंजान थी और उनके सेलेब्रिटी स्टेटस से अप्रभावित थी।

5) दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
जब दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की ज़िंदगी में आई तो स्क्वेश में उनका कॅरियर चरम पर था। दिनेश कार्तिक दीपिका से 6 साल बड़े हैं। स्पोर्ट्स के फील्ड में होने के कारण दोनों एक दूसरे से आकर्षित हुये।

6) शोएब अख्तर और रुबाब खान
इस ट्रेंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी पत्नी रुबाब खान से 18 साल बड़े हैं। इसके बावजूद, इन दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है और जब भी स्पॉट होते हैं तो एक दूसरे की तारीफ करते हैं।

7) वसीम अकरम और शानेरिया थॉमप्सन
पाकिस्तानी लेजेंड क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी पहली पत्नी की अंग खराब होने से हुई मृत्यु के बाद शानेरिया थॉमप्सन से शादी की। वसीम अपनी पत्नी से 17 साल बड़े हैं। वसीम हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करे हैं और कहते हैं कि उनकी पत्नी हमेशा उन्हें सपोर्ट करती है। चीजें जिनसे क्रिकेट फेंस संबंध महसूस करते हैं।

8) ग्लेन मेकग्राथ और सारा लेओनार्दी
ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध क्रिकेटर ग्लेन मेकग्राथ ने अपने से 12 साल छोटी सारा लेओनार्दी से शादी रचाई। मेकग्राथ कहते हैं कि उनकी पहली पत्नी की 2008 में कैंसर के मौत के बाद सारा ने ही उनकी ज़िंदगी को नया सहारा दिया है। बेहतरीन रिलेशनशिप गोल्स ये हैं।



Click it and Unblock the Notifications
