Latest Updates
-
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि
ये कैसी दीवानगी है.. इस देश के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी...
ऐसा माना जाता है कि प्यार किसी से भी हो सकता है। हम जानवरों से भी प्यार करते है और उनको अपने साथ रखते हैं। हम जानवरों को घूमाते है साथ में खाना खाते है।
लेकिन अगर आप से ये कहे जाए कि आप उससे शादी कर लो तो आपको थोड़ा अजीब लगेगा। ऐसी ही एक चौका देने वाली शादी मैक्सिको में हुई है।
यहां पर एक मेयर मगरमच्छ के प्यार में इतना दीवाना था कि उसने मगरमच्छ को अपना जीवनसाथी बना लिया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला....

पूरी रीति रिवाज से हुई शादी
मैक्सिको के विक्टर नाम के मेयर ने मादा मगरमच्छ से पूरी रीति रिवाज से शादी रचाई। इस शादी में मादा मगरमच्छ को दुल्हन की तरह साजाया गया और मैक्सिको के रिवाज के हिसाब से मगरमच्छ को दुल्हन का सफेद कॉस्ट्यूम पहनाया गया और मगरमच्छ के सिर पर फूलों का ताज भी पहनाया गया।


बैंज बाजे के साथ आई मगरमच्छ की बारात
ये शादी ऐसे ही संपन्न नहीं हुई बल्कि बारात में बैंड-बाजा भी बजाया गया और काफी लोग भी शरीक हुए। मेयर और उनके बाराती सज-धज के दुल्हन मादा मगरमच्छ को लेने पहुंचे।

शादी में खाने का भी था भरपूर इंतजाम
बारातियों ने इस शादी की जमकर तारीफ भी की और शादी को एंज्वाय किया। शादी में खाने पीने का भरपूर इंतजाम था। जब लोगों को इस शादी की वजह पता चली तो लोग ये सुनकर हैरान हो गए।

शादी के पीछे था बिजनेस का कारण
दरअसल मैक्सिको मछली के कारोबार के लिए जाना जाता है। और यहां के लोगों का ये मानना है कि अगर इसका व्यापार करने वाले लोग मगरमच्छ से शादी कर लें तो उनका कारोबार दोगुना तेजी से बढ़ता है। इसलिए मेयर ने ऐसी अनूठी शादी की परंपरा को निभाया।



Click it and Unblock the Notifications