Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
एकमात्र हिंदू मंदिर जहां लोग आने से डरते हैं
आइए जानते है इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में कि आखिर क्यूं लोग यहां आने से डरते हैं।
भारत एक ऐसी जगह जिसे मंदिरों का स्थल कहा जा सकता हैं। यहां इतने प्राचीन मंदिर है जहां लोग जाना पसंद करते हैं और दूर दूर से चढ़ावा लेकर आएंगे। लेकिन इन मंदिरों के स्थल में एक ऐसा मंदिर भी हैं जहां लोग दर्शन करना तो क्या पांव रखते हुए भी डरते हैं।
जी हां ये मंदिर है मुत्यु के देवता यमराज का। जहां लोग पास में से भी गुजरने से डरते हैं। आइए जानते है इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में कि आखिर क्यूं लोग यहां आने से डरते हैं।

चम्बा में है ये मंदिर
इस दुनिया में सिर्फ ये ही एक मंदिर है जो यमराज को समर्पित हैं। यह मंदिर हिमाचल के चम्बा के पास छोटे से कस्बे भारमोर में स्थित हैं।

लोग यहां आने से डरते हैं
हालांकि यह मंदिर एक घर की तरह ही दिखता हैं। लोग इस मुत्यु के देवता के मंदिर में आने से काफी कतराते हैं। वो लोग बाहर से ही प्रार्थना करके निकल जाते हैं।

कहा जाता है कि चित्रगुप्त रहते हैं यहां
इस मंदिर में एक कक्ष बना हुआ हैं जो चित्रगुप्त को समर्पित हैं। यमराज के सहायक जो लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब किताब रखते हैं।

इस मंदिर में हैं गुप्त दरवाजे ?
कहा जाता हैं कि इस मंदिर में चार गुप्त दरवाजे हैं कि जो कि सोने, चांदी, तांबे और लोहे के बने हुए हैं। जैसा कि पुराण में भी कहा गया है कि यमराज इस बात का निर्णय लेते हैं कि कौनसी आत्मा किस दरवाजे से होकर मुत्युलोक में पहुंचेगी।

विद्धानों के अनुसार
यहां आने वाले आत्मा चित्रगुप्त के पास आकर मिलती हैं। जो उनके अच्छे और बुरे कर्मों के बारे में बताते हैं। ताकि इस बात का निर्णय लिया जाए कि वो कौनसे दरवाजे से मुत्युलोक के लिए निकलेगी। क्या आप इस मंदिर को विजिट करना चाहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
