Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
NSFW: इंडोनेशिया का सेक्स फेस्टिवल, जहां अजनबियों के साथ सेक्स करने आते हैं लोग
किसी अजनबी के साथ सेक्स करना,कई लोगों की सबसे वाइल्ड फैंटेंसी में से एक होती है। लेकिन हम आपको कहें कि इंडोनेशिया में एक ऐसा फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है जहां किसी अजनबी शख्स के साथ सेक्स करने से हर इच्छा पूरी होती हैं। सुनकर आपको भरोसा नहीं हो रहा हो होगा, लेकिन ये सच है।
इंडोनेशिया के बाली द्वीप के आसपास स्थानीय रिवाजों के मुताबिक Mount Kemukus में साल में एक बार आयोजित होने वाले फेस्टिवल में अनजान साथी के साथ सेक्स करने से एक-दूसरे की मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही निजी जीवन में भी उनके परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। इसलिए दुनियाभर से लोग इस फेस्टिवल को एंजॉय करने के लिए यहां आते हैं, आइए जानते है आखिर कहां और क्यूं ये फेस्टिवल मनाया जाता हैं।

सेक्स माउंटेन
इंडोनेशिया के जावा के एक गांव सोलो में Mount Kemukus एक ऐसी रहस्यमयी जगह है, इस जगह को सेक्स माउंटेन के नाम पर भी जाना जाता है। ये जगह न केवल खूबसूरत है, बल्कि यहां होने वाली रस्म की वजह से भी ये दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है।

क्या है PON फ़ेस्टिवल?
Pon फ़ेस्टिवल में अजनबियों के बीच विधि विधान और रस्मों रिवाज़ के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं, भले ही दोनों लोग शादीशुदा ही क्यों न हो। ऐसा भी नहीं है कि ये रस्म केवल एक समय के लिए होती हो। इन कपल्स को हर 35 दिन बाद मिलना होता है। सात मुलाकातों के बाद ही इस रस्म को पूरा माना जाता है।
पिछले कई दशकों से Mount Kemukus नाम के एक श्राइन पर लोग Jumat Pon के दिन ज़रूर आते हैं।

ये है कहानी
माना जाता है कि इस श्राइन में 16वीं शताब्दी के एक राजकुमार Pangeran Samudro के अवशेष रखे है। माना जाता है कि समुद्रो, Ontrowulan नाम की लड़की से प्यार करता था और उसे घर से भागना पड़ा था क्योंकि समुद्रो के पिता को उनके अफ़ेयर के बारे में पता चल गया था, लेकिन सोलो गांव में आकर इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया।
माना जाता है कि समुद्रो और Ontrowulan से ज़्यादा बड़ा दुस्साहस आपकी ज़िंदगी में बेहद खुशहाली लेकर आता है और इसके लिए लोगों को समुद्रो की कब्र के पास ही सेक्स करना होता है।

ढूंढते है नया साथी
ये प्रक्रिया सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होती है, इसके बाद यहां पहुंचे लोग राजकुमार समुद्रो की कब्र पर पहुंचते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके बाद यहां मौजूद पवित्र फ़व्वारों में लोग नहाते हैं और इसके बाद अपने पार्टनर को ढूंढने के लिए निकलते हैं, सूर्यास्त होने तक यहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है. इस दौरान पार्टनर को लेकर खोज जारी रहती है। कई बार पार्टनर्स अपने मोबाइल नंबर और पता भी एक्सचेंज करते हैं। पारंपरिक तौर पर यहां खुले आसमां के नीचे शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और बाकी बची रात पहाड़ी पर बिताई जाती है, जो लोग सेक्स में दिलचस्पी नहीं रखते उन लोगों के लिए भी यहां के बार में कई तरह के साधन मौजूद कराए जाते हैं।

हर बार नए साथी के साथ
ये त्योहार साल में सात बार मनाया जाता है। नियमों के तहत महिलाओं को हर बार नये-नये साथी खोजने होंगे और उनके साथ संबंध बनाने होंगे। अगर किसी पुराने पार्टनर संबंध बनाए तो उनकी मुराद पूरी नहीं होती।
ये त्योहार हर साल एक खास पर्वत पर ही मनाया जाता है। लोग इस पर्वत पर पंहुच कर एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं और फिर वहीं शारीरिक संबंध बनाते हैं।

फेस्टिवल बनता जा रहा है चुनौती
यहां के नियमों के तहत पुरुष अनजान महिला के साथ संबंध बनाने पर महिला को 10 डॉलर देता हैं। लेकिन यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती वेश्यावृत्ति बन गई है। यहां बड़ी संख्या में वेश्याएं भी पंहुचती हैं। कई बार लोग यौन रोगों की चपेट में आ जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
