Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिलिए दुनिया के पहले पुरुष से जिसने एक के बाद एक 3 बच्चों को जन्म दिया
2008 में दुनिया का पहला प्रेग्नेंट पुरुष बनने के बाद थोमस बेटी ने सबको चौंका दिया था। आइए जानते है थोमस के बारे में-
साल 2008 में थोमस बेटी नामक एक पुरुष ने 9 महीनें गर्भ धारण करके एक स्वस्थ बच्चें को जन्म देकर सबको चौंका दिया था। उसके बाद थोमस ने अपनी पूर्व पत्नी नेन्सी के साथ मिलकर एक के बाद एक एक करके तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद 2012 में थोमस और नेन्सी ने तलाक ले लिया।
अभी तीनों बच्चों की कस्टडी नेन्सी के पास है। तलाक के बाद 2016 में थॉमस ने अम्बर निकोल्स के साथ दूसरी शादी कर ली। तीन बार पुरुष के तौर पर मां बनने के बाद अब थोमस अपनी नई हमसफर के साथ इस बार पिता बनना चाहते है।

23 की उम्र में करवाया सर्जरी
थॉमस ने एक आदमी के रूप में जन्म नहीं लिया था। वो एक लड़की थे, जब वो 10 साल के थे तो उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें पुरुष बनना है। 23 साल की उम्र उन्होंने टेस्टोरॉन हार्मोन ट्रीटमेंट करवाना शुरु किया ताकि वो एक आदमी की तरह जिंदगी गुजार सकें। उसके बाद मार्च 2002 में एक सेक्स रिआइसनमेंट सर्जरी के सहारे वो एक पुरुष में तब्दील हो गए। लेकिन उन्होंने हिस्टेरेक्टोम (गर्भाशयोच्छेदन) के अंतिम चरण नहीं करवाया था। उनके अंदर अभी भी गर्भाशय है।

2012 में हो गया था डिवोर्स
नेन्सी किन्ही वजहों से गर्भ धारण नहीं कर सकती थी ऐसे में थॉमस ने यह फैसला लिया कि वो गर्भ धारण करके दोनों के लिए बच्चें पैदा करेंगे। इसके बाद 2008 में थॉमस पहली बार गर्भवती हुए। लेकिन 2012 में नेन्सी और थॉमस ने डिवॉर्स लेकर 10 साल का रिश्ता खत्म कर दिया। इस दौरान उन्होंने 3 बच्चों को जन्म दिया।

2016 में की दूसरी शादी
थॉमस बेटी ने 2016 में अपनी बच्चों की प्री स्कूल के टीचर अम्बर निकॉल्स से एरिजॉना के फोनिक्स में शादी की।

अब पिता बने की चाह
थॉमस ने बताया कि मां बनने का अनुभव इस दुनिया में सबसे अद्भूत होता है। लेकिन मैं चाहता हूं कि इस बार अम्बर मां बने और मैं एक पिता की तरह उसके प्रेग्नेंसी को अनुभव करना चाहूंगा। क्योंकि फिलहाल डॉक्टर ने थॉमस को फिर से प्रेग्नेंट नहीं होने की सलाह दी। क्योंकि वो 6 साल पहले सेक्स चेंज ऑपरेशन के बाद से जैविक तौर पर एक पुरुष है। लेकिन वो अब भी गर्भवती हो सकते है क्योंकि अभी उनके शरीर में गर्भ है। थॉमस ने बताया कि हो सकता है कि हम दोनों एक समय में ही गर्भवती हो जाएं इसलिए अम्बर से सुझाव दिया है कि हम दोनो गर्भवती बनने की कोशिश करेंगे और जो कोई भी पहले प्रेग्नेंट होता है। हम उसकी प्रेग्नेंसी प्लान करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
