Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
अजीब...ये लोग अपने अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल, क्या हुआ इसके बाद
दुनिया में कई सारे ऐसे लोग है जो अजीबो गरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहते है। इन लोगों की ऐसी हरकते आपको सोचने पर मजबूर कर देती है। आजकल ऐसी ऐसी खबरें आ रही है कि उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कब, कहां और क्या हो जाए ये कुछ बताया जा सकता है।
कई बातें तो ऐसी हो रही है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है। इस अजीब सी दुनियां में कई लोग ऐसे भी है जो सबसे अजीब है और हमेशा से अजीब हरकतें करते है।
कभी कोई व्यक्ति रस्सी पर चलता है और कभी व्यक्ति ऐसे काम करता है जो उसके इंसान होने पर संदेह करने पर मजबूर कर देता है।
अगर आप किसी के मय्यत में जाएं और वो आदमी आपके सामने आ जाए जिसकी मय्यत में आप जा रहे है तो आपका रिएक्शन क्या होगा। जी हां ये सच है कुछ ऐसे लोग भी है जो अपनी मय्यत में खुद शामिल हुए। आइए जानते है....

नोएला रुकुंदो
आस्ट्रेलिया की रहने वाली ये महिला अपने जीते जी अपने ही अंतिम संस्कार में शामिल हुई थी। इसके पीछे एक कहानी है जिसने इसको ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। ऐसा पता चला है कि इनका पति इनको मरवाना चाहता था। जिसकी खबर इनको लग गई थी। उसके बाद एक दिन कुछ किडनैपर्स ने मिलकर इनकी किडनैपिंग कर ली। किडनैपर्स से उसके पति ने कही कि वो उसको जान से मार दें पर किडनैपर्स ने कहकर मना कर दिया कि वो हत्या नहीं करते है। आजाद होकर इस महिला ने अपनी झूठी मौक की खबर फैला दी और जब रिश्तेदार इनका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तब ये वहां पहुंची और पुलिस से अपने पति को गिरफ्तार करवाया।

कॉंग चैन्नेंग
इनकी भी कहानी थोड़ी सी अलग है। ये मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। जिसके कारण इनके घरवाले इसे लोहे की जंजीर से बांधकर रखते थे। एक दिन मौका मिलने पर वो घर से भाग जाता है और लाख ढूढने पर भी नहीं मिलता है। एक दिन पास की एक नदी से सड़ी हुई लाश मिलती है जिसको कॉग की लाश समझकर अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया जाता है। ये प्रक्रिया चल ही रही होती है कि कॉग भी वहां आ जाता है और परिवार वाले उसे पहचान लेते है।

गिल्बर्ट आराउजो
इनके साथ भी कुछ ऐसा हुआ जिसने इनको अपने अंतिम संस्कार में जीवित रहने के बाद भी आना पड़ा था। दरअसल इनके मौत की खबर पुलिस ने इनके भाई को दी और जब घरवाले इनको देखने चीलघर पहुंचे तो इनकी बॉडी होने की ही बात कही। अंतिम संस्कार करने के लिए जब ये इनके शरीर को लाया गया तो गिल्बर्ट भी वहां आ गए। इनको देखकर लोग डर गए पर उन्होने बताया कि वो जिंदा है और ये खबर झूठी है।

फेलिक्स ब्रीजल
अमेरिका के रहने वाले ब्रीजल की शादी नही हुई थी। उनको ऐसा लगता था कि लोग इनके बारे में मरने के बाद गलत बातें करेंगे और क्या सोचेगे। यहीं सोचकर उन्होने जीते जी अपना अंतिम संस्कार करवाया और वहीं बैठे रहे। लोग इनका ऑटोग्राफ भी ले रहे थे।

ड्रेगन और ड्रेगिका मेरिक
ये दोनो पति-पत्नी थे। इनके कोई औलाद नहीं थी तो इनका ये कहना था कि हमारे मरने के बाद किसी दूसरे के पैसों से वो अंतिम संस्कार नहीं करवाएंगे। इसलिए इन दोनो ने अपने अंतिम संस्कार का आयोजन किया और लोगों को बुलाया। जिनको नहीं पता था कि ये दोनो अभी भी जिंदा है वो लोग इनको देखकर डर गए थे। ये मामला वोस्निया का है।



Click it and Unblock the Notifications
