Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया में वायरल हुई इन फोटोज का सच जानकर हैरान हो जाएगें आप!
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी कुछ फोटोशॉप तस्वीरे लाएं हैं, जो सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ ही इन्हें काफी शेयर भी की गई।
कई बार हम सोशल मीडिया पर अजीबो गरीब हैरान कर देने वाली वायरल फोटोज देखते हैं तो दांतो तले अंगुली ही दबा देते हैं। इन फोटोज को देखकर हम शेयर भी करते हैं और लाइक भी करते हैं। लेकिन एक पल के लिए भी यह ख्याल दिमाग में नहीं आता है कि यह फोटो सच है या फोटोशॉप।
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ तस्वीरे लाएं है सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ इन्हें काफी शेयर भी की गई।
आइए जानते है ऐसी ही कुछ फोटोज के बारे में जिन्हें आप आज तक सच समझने की बेवकूफी करते आ रहे थे।

नेशनल ज्योग्राफी फोटो ऑफ द ईयर
सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली ये तस्वीर। दावा किया जाता हैं कि इस नेशनल ज्योग्राफी फोटो ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। लेकिन सही तथ्य यह है कि फोटो दो अलग अलग फोटोज को फोटोशॉप करके तैयार की गई थी।

द केस्टल आइलैंड
आयरलैंड का केस्टल आइलैंड, इसकी नायाब स्ट्रक्चर को देखकर हम सब यहां जाने की इच्छा जताते रहते हैं। जो कोई भी इस फोटो को देखता वो डबिलन जाकर इसे नायाब आर्किटेक्चर देखना का दीवाना हो जाता हैं। लेकिन असल बात यह हैं कि यह एक पुरानी तस्वीर को फोटोशॉप करके बनाया गया हैं। लेकिन लाखों करोड़ो लोगों ने इस फोटो पर भरोसा कर लिया।

नीले रंग का तरबूज
कुछ सालों पहले इस नीले रंग के तरबूज की फोटो काफी वायरल हुई थी। कई लोगों ने इसे ब्लू, मून, चाइनीज, जापानी और कई नामों से बुलाया। लेकिन सच तो यह है कि ऐसे कलर का तरबूज आज तक नहीं हुआ ये सिर्फ फोटोशॉप का कमाल था।

द बिग बैंग थ्योरी
1962 की यह फोटो जहां नेवादा के आस पास न्यूक्लीयर विस्फोट हुआ था और अल्बर्ट आइंसटीन थोड़ी दूरी पर साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो पूरी तरह से झूठी है क्योंकि इसके 7 साल पूर्व ही अल्बर्ट आंइसटीन मर गए थे। आगे आप खुद ही समझ सकते हैं।

ये फेमस फोटो जहां भालू इंसानों के पीछे भाग रहा हैं
यह फोटो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। लेकिन इस फोटो के पीछे का सच भी कुछ और है। यह भी फोटोशॉप का एक कारनामा है।

मेट्रो गोल्डविन मेयर के इस शेर की दहाड़ने की फोटो
हॉलीवुड पिक्चर्स के शुरु में दिखाई देने वाले इस शेर की दहाड़ने वाली फोटो वैसे तो बहुत क्लासिक लगती हैं लेकिन यह इसके पीछे लोग सम्भावनाएं लगाते हैं कि यह फोटो या एक विडियो क्लिप लेने के लिए उस समय लोगों को खासी मेहनत करनी पड़ेगी होगी।
लेकिन वास्तविक तथ्य यह था कि स्कैन के लिए लाए गए इस शेर की मूल तस्वीर को बहुत ही चतुराई के साथ एडिट किया गया था।

बड़ी ब्लैक एंड व्हाइट शार्क
एक और नेशनल ज्योग्राफी फोटो ऑफ द ईयर की ये फोटो। जिसमें सबको लगा था कि यह एक वास्तविक फोटो है लेकिन कई लोगों की इसकी वास्तविकता गले नहीं उतरी।

द ब्लेक लॉयन
इस फोटो ने तो सबके दिमाग के तार ही हिला दिए थे। ब्लेक लॉयन की ये फोटो काफी वायरल हुई थी। यह बात सही हैं कि वास्तविकता में काले शेर पाएं जाते है लेकिन यह फोटो फेक थी।

गर्भ में बच्चें का पांव दिखना
इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक बच्चा अपने मां के गर्भ में किक मार रहा है और उसके छोटे से पांव दिखाई दे रहे हैं। हालांकि साफ साफ देख सकते हें कि जो पांव दिखाई दे रहा है वो नवजात या भ्रूण के हिसाब से काफी बड़ा हैं। बाकी सब समझ ही गए होंगे आप।

जार्ज बुश ने जब पकड़ी थी उल्टी किताब
यह फोटो देखकर साफ लगता है कि यह निश्चित रूप से एक शरारती फोटो एडिटर का काम था, क्योंकि उसने चित्र को बहुत ही सफाई के साथ संपादित किया था। हालांकि यह तस्वीर वास्तविक दिखने के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जहां तत्कालीन राष्ट्रपति की मानसिक क्षमता पर सवाल भी उठा था!

9/11 से कुछ समय पहले
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा 9/11 घटना के सबसे ज्यादा फोटोज शेयर किए जाते है या देखे जाते हैं। ऐसी ही ये एक फोटो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हुई थी। दरअसल ये बातें दिमाग में संदेह पैदा करती है कि कैसे इस इंसान को मालूम नहीं चला कि एयरोप्लेन पी छे से आ रहा हैं और क्यूं फोटो खींचने वाले ने भी इस शख्स को सूचित नहीं किया। कई और बातें है जो इस फोटो गलत साबित करती हैं।

बेटमैन और जोकर जब सेट पर मजाक के मूड में होते हैं
यह तस्वीर एक कैप्शन के साथ वायरल हुई थी जिसमें लिखा था कि
कहा गया कि मुख्य अभिनेता हीथ लेजर द डार्क नाइट के सेट पर मजाक के मूड में। जिसें हम सबने सही समझा, लेकिन ये भी एक एडिट की गई फोटो थी और ज्यादा कुछ नहीं।

द एयरबोर्न सेल्फी
हम शर्त लगा सकते है कि जब आप सबने यह फोटो सोशलमीडिया पर देखी होगी तो बहुत ही गुस्सा हुए क्योंकि इस पायलट ने प्लेन उड़ाते समय आसमान के बीचोबीच सेल्फी ली थी। लेकिन आप थोड़ा सा लॉजिकल होकर सोचेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि जब प्लेन आसमान में होता है तो यह प्लेन की कोई भी खिड़की खोलना मुमकिन नहीं होता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
