Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अपने बर्तन खुद धोते है बिल गेट्स, क्या आप जानते है बिल गेट्स की बातें
साल 2017 में 89.3 बिलियन यूएस डॉलर के साथ बिल गेट्स दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमियों में से एक हैं। बिल गेट्स दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं।
बिल गेट्स एक सफल व्यवसायी होने के बावजूद बहुत ही साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बिल गेट्स ने अपनी 17 साल की छोटी से उम्र में कंपनी के सीइओ के रूप में अपना कदम रखा था।
बिल गेट्स की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, उनकी लगन और उनका व्यवसाय करने का गुण, इन सबका हाथ है।दुनिया के सबसे अमीर आदमी के लिए इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है क्योंकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक बिल गेट्स के बारे में आप सोचते होंगे कि उनके पास कई सारे लक्ज़री घर होंगे, घर के अन्दर मंहगी मंहगी चीजें होंगी, कई सारी गाड़ियां होंगी, प्राइवेट जेट होंगे और भी कई सारी चीजें होंगी।
अगर आप बिल गेट्स के जीवनशैली के बारे में सोचते हैं तो हम आपको उनसे जुडी कुछ बाते बताने जा रहें हैं लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि बिल गेट्स बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं।

बिल गेट्स अपने बर्तन खुद धोते हैं
यह विश्वास करना मुश्किल है कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी अपने बर्तन खुद धोता है। अगर वो चाहे तो जाने कितने आदमी इस काम के लिए रख सकता है लेकिन वह इसे खुद ही करना पसंद करते हैं। बिल गेट्स का मानना है कि इससे उनका दिमाग रिलैक्स होता है।

आईफोन रखना पसंद करते हैं
बिल गेट्स जोकि माइक्रोसॉफ्ट का चेहरा हैं वो अपने लिए आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने आईफोन खरीदा था तो वो इसके फीचर से बहुत प्रभावित हुए थे। उनका मानना है कि उनके माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में आइफोन ज्यादा बढ़िया है। अगर अभी तक की जानकारी की बात करें तो बिल गेट्स आईफोन 5एस इस्तेमाल करते हैं।

जैनाडू
यह बिल गेट्स के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। लगभग 6000 स्क्वायर फीट में फैले दुनिया के सबसे महंगे घर को बनाने में 7 साल लगे थे। आज ऐसा कहा जाता है कि इसकी कीमत 123 मिलियन यूएस डॉलर से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि घर इतना बड़ा है कि इसको मेंटेन करने में एक बार में 150 लोगों की जरूरत होती है। इस घर में 24 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल, 2100 स्क्वायर फुट की लाइब्रेरी और होम थिएटर आदि हैं। जैनाडू इतना बड़ा है कि बिल गेट्स इसके लिए 1 मिलियन प्रॉपर्टी टैक्स भरते हैं।

शानदार कारों का संग्रह है
बिल गेट्स के गेराज में शानदार कारों का संग्रह है। एक बार बिल गेट्स ने कहा था कि वो पोर्श के बहुत बड़े फैन हैं। उनके पास कारों के कुछ ऐसे माँडल हैं जो मुश्किल से मिलते हैं, उनमे 1988, 959 और 930 टर्बो शामिल हैं। आज के समय में बिल गेट्स के गेराज में 23 कारें हैं। पोर्श 959 कूप एक ऐसी कार बिल गेट्स के पास है जो बहुत ही मुश्किल से मिलती है और अब तक इसके लगभग 337 माडल बनाए जा चुके हैं।

अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना
अक्सर अमीर लोग अपने व्यवसाय में अपने बच्चों को भी शामिल कर लेते हैं लेकिन बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने पहले ही यह साफ़ कर दिया था उनके बच्चे इस व्यवसाय में नहीं आयेंगे। बिल गेट्स कहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा लें और अपना बिजनेस खुद स्थापित करें। बिल गेट्स नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे गरीब रहें लेकिन वो चाहते हैं कि वो अपना करियर खुद बनाएं और अपने कमाए हुए पैसों का आनंद लें।

पेड़ पौधों की देखरेख
इतनी सारी जिम्मेदारियों के होने के बावजूद बिल गेट्स को पेड़ पौधों से बहुत लगाव है। अपने मन को शांत रखने के लिए अक्सर वे पेड़ों के पास कुछ समय बिताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बिल गेट्स को अपने घर के पेड़ पौधे से बहुत लगाव है और उनमें से एक पेड़ लगभग 40 साल पुराना है जिसे वे बचपन से देखते आ रहे हैं। इस पेड़ की ख़ास निगरानी रखी जाती है और रोजाना इस पेड़ के पास कुछ समय बिताना बिल गेट्स की आदत में शुमार है। ये सब चीजें सिद्ध करती हैं कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के बावजूद भी वे एक साधारण ज़िन्दगी जीते हैं। इसलिए वे पूरी दुनिया के लिए इतने ख़ास हैं।



Click it and Unblock the Notifications
