Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्वीन ऑफ डार्क कही जाने वाली इस मॉडल ने अपनी सुंदरता से इंटरनेट पर दी सबको मात!
दक्षिणी सूडान की 24 वर्षीय मॉडल न्याकिम गैटवेच का रंग पूरी तरह से काला है लेकिन न्याकिम ने कभी इस बात पर शर्म महसूस नहीं बल्कि वो तो अपने काले रंग पर नाज़ करती हैं।
आपके लिए शायद सुंदरता के मायने गोरा रंग और एक फिट फिगर होगा। लेकिन इस मॉडल को देखकर आपकी ये गलतफहमी जरूर दूर हो जाएगी। पूरी दुनिया में काले रंग को हीनता की नज़रों से देखा जाता है। कहीं न कहीं काले रंग के कारण लोगों को अपमान सहना पड़ता है लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि हम सभी ईश्वर की कृतियां हैं और ईश्वर की बनाई हुई हर कृति बेहद सुंदर और खास होती है।
अगर आप काले रंग वाले लोगों को सुंदर नहीं समझते तो इस 'क्वीन ऑफ डार्क' को जरूर देखें।
A post shared by Nyakim Gatwech (@queenkim_nyakim) on
नाज है इस मॉडल को खुद पर
दक्षिणी सूडान की 24 वर्षीय मॉडल न्याकिम गैटवेच का रंग पूरी तरह से काला है लेकिन न्याकिम ने कभी इस बात पर शर्म महसूस नहीं की। बल्कि वो तो अपने काले रंग पर नाज़ करती हैं। उसके लिए काला होना कोई अभिशाप नहीं है। अपने इसी जज्बे के कारण न्याकिम ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।
A post shared by Nyakim Gatwech (@queenkim_nyakim) on
लोगों ने रख दिया ये नाम
काले रंग की वजह से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोगों ने न्याकिम का नाम ‘क्वीन ऑफ डार्क' रख दिया है। अपने रंग के बारे में न्याकिम का कहना है कि रंग-रूप भगवान की देन तो जो उसने दिया उसे खुदा की नियामत मानकर सम्मान से रख लेना चाहिए। न्याकिम को अपने गहरे काले रंग से बिलकुल भी नफरत नहीं है।
A post shared by Nyakim Gatwech (@queenkim_nyakim) on
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
न्याकिम न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि काफी बोल्ड भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक उबेर ड्राइवर के साथ अपनी बातचीत शेयर की थी। वह ड्राइवर न्याकिम से स्किन को ब्लीच करवाने की कह रहा था। न्याकिम बताती हैं कि ड्राइवर ने उनसे कहा कि अगर वो चाहती हैं तो दस हज़ार डॉलर में अपनी स्किन को ब्लीच करवा सकती हैं। न्याकिम ड्राइवर की ये बात सुनकर ज़ोर से हंसने लगीं। ड्राइवर के सवाल के जवाब में न्याकिम ने कहा कि धरती पर हम सब भगवान की बनाई हुई कृतियां हैं। मुझे ईश्वर ने जैसा भी बनाया है मैं उससे खुश हूं। तो ड्राइवर ने न्याकिम से कहा - तो क्या तुम इस काले रंग को ईश्वर का वरदान मानती हो?
रंग को लेकर लोग करते है सवाल
न्याकिम ने बताया कि अकसर लोग उनके रंग के बारे में अजीबोगरीब सवाल पूछते रहते हैं। न्याकिम कहती हैं कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। न्याकिम बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें अपने काले रंग को लेकर चिढ़ाया जाता रहा है।
#queening👸🏿👸🏿 🍫🍫😍😍 #southsudanesemodel 🇸🇸#istayrepresenting🇸🇸 📸 @piokky
A post shared by Nyakim Gatwech (@queenkim_nyakim) on
बहुत कुछ सहना पड़ा
न्याकिम को अपने काले रंग की वजह से बहुत कुछ सहना पड़ा है। वह बताती हैं कि जबसे वो यूएस से आईं हैं तभी से उनके काले रंग की आलोचना होने लगी है। उनके साथ ऐसा बचपन से हो रहा है। लेकिन अब ये सब चीज़ें उन्हें और भी ज्यादा मजबूत बनाती हैं।
A post shared by Nyakim Gatwech (@queenkim_nyakim) on
हौंसला और जज्बा
अपने काले रंग को लेकर न्याकिम ने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और इसी का नतीजा है कि न्याकिम आज इंटरनेशनल मॉडल बन चुकी हैं। न्याकिम अपने रंग को लेकर काफी पॉजीटिव सोचती हैं। न्याकिम का कहना है कि उन्हें अपने काले रंग से पॉजीटिव एनर्जी मिलती है। उन्हें अपना डार्क कलर काफी लकी लगता है। इस मॉडल के हौंसले और जज्बे को हमारा सलाम।



Click it and Unblock the Notifications
