डॉक्‍टर्स डे स्‍पेशल: मिलिए , दुनिया के हैंडसम डॉक्‍टर्स से

आज हम डॉक्‍टर डे के मौके पर दुनिया के पांच हैंडसम डॉक्‍टर के बारे में बता रहे हैं जो पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर हॉट सेंसेशनल पर्सनेलिटी बन गए हैं

जब कभी भी किसी को हेल्‍थ रिलेटेड कोई भी समस्‍या होती है तो हम सबसे पहले डॉक्‍टर के पास जाते हैं। सोचिए अगर डॉक्‍टर दिखने भी काफी हैंडसम है तो.. फीमेल मरीज तो जानबूझकर डॉक्‍टर से कोई ना कोई बीमारी का बहाना बनाकर मिलने पहुंचेगी ही।

आज हम डॉक्‍टर डे के मौके पर दुनिया के पांच हैंडसम डॉक्‍टर के बारे में बता रहे हैं जो पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर हॉट सेंसेशनल पर्सनेलिटी बन गए हैं। आइए मिलते है दुनिया के सबसे हैंडसम और अट्रेक्टिव डॉक्‍टर से -

1. डॉक्‍टर माइकल वाराश्‍वकी

1. डॉक्‍टर माइकल वाराश्‍वकी

डॉक्‍टर माइकल वाराश्‍वकी को दुनिया का सबसे हेंडसम डॉक्‍टर कहा जाता है। बहुत सारी लड़कियां माइकल को प्रपोज कर चुकी हैं। माइकल अट्रेक्टिव होने के साथ ही उनका स्‍टाइल बहुत डेसिंग है। अपनी पर्सनेलिटी और स्‍टाइल की वजह से माइकल इंटरनेट पर किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। इसके अलावा वो मिस यूनिवर्स 2016 पिया वुर्ट्जवच के साथ डेटिंग करने की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते हैं ।

2. रेहान मुनीर

2. रेहान मुनीर

पाकिस्‍तानी मूल डॉक्‍टर रेहान मुनीर ऑनलाइन रहने के लिए ठिकाना ढूंढते हुए कब इंटरनेट पर हॉट पर्सनेलिटी बन गए। उन्‍हें भी मालूम नहीं चला अब वो दुनिया के मॉस्‍ट हैंडसम डॉक्‍टर की लिस्‍ट में शुमार हो गए हैं।

न्‍यूयॉर्क में मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे 26 वर्ष के रेहान मुनीर ने सोशल मीडिया पर एक किराए के फर्निश रुम के लिए पोस्‍ट किया तो देखते ही देखते ही कई लड़किया उनको अपना दिल दे बैठी। और एक के बाद एक उनके उस पोस्‍ट पर उनकी तारीफ करने के साथ ही उन्‍हें शादी के लिए प्रपोज करने लगी। लेकिन रेहान ने इन कॉमेंट का कोई जवाब नहीं दिया क्‍योंकि ऐसा माना जा रहा है कि वो भी सिर्फ अपने कॅरियर पर फोकस करना चाहते हैं।

3. डॉक्‍टर दीमित्री मोटाकिस

3. डॉक्‍टर दीमित्री मोटाकिस

डॉक्‍टर दीमित्री मोटाकिस का जन्‍म कनाडा में हुआ था। वो ब्रेसट और ऐस्‍थेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ है। वो बहुत हैंडसम है। अपनी डेसिंग पर्सनेलिटी और हल्‍की सी मुस्‍कान से वो हर लड़की का दिल चुरा लेते हैं। इनके पास आने वाली मरीजों में महिलाओं की तादाद सबसे ज्‍यादा होती हैं। इनका व्‍यवहार अपने मरीजों के प्रति हमेशा बहुत अच्‍छा रहता है

4. गैब्रियल परडो

4. गैब्रियल परडो

डॉक्‍टर गैब्रियल परडो का जन्‍म ब्राजील में हुआ हैं। 28 वर्षीय ग्रैब्रियल दुनिया के सबसे हैंडसम डॉक्‍टर में से एक हैं। उनकी क्‍यूट स्‍माइल के साथ अट्रेक्टिव आंखे किसी भी लड़की को उनका दीवाना बना देता है। ग्रैबियल कितने बड़े फिटनेस के दीवाने है यह बात इससे मालूम चलता है कि वो ज्‍यादात्‍तर अपना समय जिम में ही व्‍यतीत करते हैं।

5. डॉक्‍टर मेनुअल रिको

5. डॉक्‍टर मेनुअल रिको

स्‍पेनिश मूल के 28 वर्षीय डॉक्‍टर मेनुअल रिको सचमुच में बेहद हैंडसम हैं। चिली में बस चुके मेनुअल की पर्सनेलिटी सचमुच काफी आकर्षक है। पेशे से ग्‍यानाकॉलिजिस्‍ट मेनुअल रिको दिखने में इतने आकर्षक‍ है कि वो चाहते तो मॉडलिंग में भी अपना हाथ अजमा सकते थे।

Desktop Bottom Promotion