Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
विदेशी धरती पर धाक जमाएं हुए है ये देसी फूड
हम आज आपको ऐसे ही 6 हेल्दी और सुपर न्यूट्रीशियन फूड के बारे में बता रहे है जिन्होंने विदेशी धरती पर अपनी धाक जमाएं हुए हैं।
हम जब कभी भी फेमिली के साथ या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग करने के बाहर जाते हैं तो मैक्सिकन, चाइनीज और इटालियन फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी तरह आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में भी ऐसी बहुत सारे रेस्त्रां है जहां खाने के लिए कई इंडियन फूड मिलते हैं। न सिर्फ इंडियन बल्कि फॉरेनर भी बड़े चाव से इन सबको खाते हैं।
हम आज आपको ऐसे ही 6 हेल्दी और सुपर न्यूट्रीशियन फूड के बारे में बता रहे है जिन्होंने विदेशी धरती पर अपनी धाक जमाएं हुए हैं।

आंवला
हमारे देश में आंवला के गुणों और फायदें के बारे में कौन परिचित नहीं हैं। विदेशों में भी आंवला की काफी डिमांड है। लोग चेहरे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और शारीरिक लाभ के लिए आंवला का ज्यूस पीना पसंद करते हे। अमेरिका और यूरोप में कई जगह इसकी अच्छी डिमांड हैं।

सतू
सत्तू और बिहार एक-दूसरे की पहचान से जुड़े हैं। इसकी सोंधी महक आज भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में फैल रही है। सत्तू भुने हुए अनाज, ख़ासकर जौ और चने को पीसकर बनता है. इसे पचाना आसान होता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती है. जिन देशों में बिहार के लोग हैं, वहां तो सत्तू पहुंचा ही है, इसके अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, अफ़्रीका आदि देशों में भी इसकी बहुत डिमांड है।

हल्दी वाला दूध
हमारे यहां बच्चे भले हल्दी वाला दूध पीने में आनाकानी करते हैं, मगर आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि सिडनी से लेकर सेनफ्रांसिस्को तक भारतीय हल्दी दूध धूम मचा रहा है। विदेशों में इसे 'Golden Milk' या 'Turmeric Latte' कहते हैं और ये वहां के तमाम Restaurants के Menu में शामिल है।
एक मज़ेदार बात ये है कि 2015 में US में Google पर सबसे ज़्यादा सर्च किया जाने वाला फ़ूड आइटम 'Turmeric Latte' यानी हमारा देसी हल्दी दूध था। सुबह के वक़्त Restaurants के बाहर इसे पीने वालों की लाइन लगी रहती है।

कोकोनट ऑयल
नारियल तेल के साथ ख़ास बात ये है कि इससे आप खाना भी बना सकते हैं, सिर पर भी लगा सकते हैं और Moisturizer के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे देश के लगभग हर हिस्से में किसी न किसी रूप में इसे इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन श्रीलंका, थाईलैंड, फिलिपींस, अमेरिका, कनाडा और कई अन्य देशों में इसके दीवाने कम नहीं हैं. इसके गुणों के कारण लोग इसे रोज़ के खाने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

सहजन
जी हां! उत्तर भारत में पाई जाने वाली ये सामान्य सी सब्जी विदेशों में धमाल मचा रही है. इसके औषधीय गुणों से विदेशी इतने प्रभावित हैं कि 2016 में मैक्सिको के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की एक टीम बिहार में इस पर शोध करने के लिए आई थी. विदेशों में इसे 'Moringa' के नाम से जाना जाता है और कुछ लोग इसे 'Drumstick' भी कहते हैं. वहां लोग इसे सब्ज़ी, सूप आदि में तो इस्तेमाल करते ही हैं, इसके अलावा Moringa Tea और Moringa Powder भी विदेशों के सुपर मार्केट्स में धमाल मचा रहा है।

मखाना
मखाने के उत्पादन में हमारा बिहार देश में अव्वल है। इसका उत्पादन तालाबों में होता है। भारत में तो इसकी मांग है ही, विदेश में भी मखाना लोगों को ख़ूब भा रहा है। मखाने के फूल कमल की तरह दिखते हैं इसीलिए इसे विदेशों में 'Lotus Seeds' के नाम से जाना जाता है। पॉपकॉर्न की तरह मखाना भी आजकल विदेशों में लाइट स्नैक के तौर पर काफ़ी खाया जा रहा है. इसकी ख़ास बात ये है कि इसमें Fat और Sodium बहुत कम होता है, जबकि Protein, Magnesium, Fiber, Potassium, Zinc और Iron भरपूर मात्रा में होता है।



Click it and Unblock the Notifications
