Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
विराट ने शेयर किया रोती हुई बच्ची का वीडियो, पैरेंट्स को दिया मैसेज
आजकल पैरेंट्स अच्छे मार्क्स लाने या स्कूल में अच्छा परफॉर्मेंस दिलवाने के लिए छोटी उम्र से बच्चों पर पढ़ाई को लेकर प्रेशर बनाने लग जाते है। क्योंकि वो सोचते है कि वो जो कुछ भी कर रहे हैं वो बच्चे के लिए सही है। दरअसल वो सोचते हैं कि ऐसा करने से कुछ समय में ही उनका बच्चा आइंस्टाइन बन जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बच्चे को होमवर्क करा रही है और बच्चा काफी प्रेशर में दिख रहा है ।

ये वीडियो एक सच को दर्शाता है कि कैसे पैरेंट्स समाज की वाहवाही लूटने की चाह में अपने बच्चे पर पढ़ाई के लिए प्रेशर बनवा रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक मां अपनी बच्ची को डरा धमकाकर पढ़ा रही है। आइए जानते है कि आखिर क्या है इस वीडियो में और क्यूं ये इतना वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में हुआ वायरल
ये वीडियो बहुत तेजी से लोगों के द्वारा सोशल साइट्स पर वायरल किया जा रहा है जो काफी लोकप्रिय हो चुका है। कुछ नामी लोगों नो भी इन वीडियों को शेयर किया है।
विराट कोहली ने भी किया शेयर
विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खुद के अहंकार के चक्कर में बच्चे के दुख-दर्द की अनदेखी की जाती है जबकि सच तो ये है कि डरा-धमकाकर कभी शिक्षा नहीं दी जा सकती है । ये काफी दुखद है ।

प्यार से सिखाने की कर रहा है विनती
इस वीडियो में बच्चा अपनी मां से प्यार से सिखाने की विनती करता हुआ नजर आ रहा है। जरा सोचिए वो नन्हीं जान अपनी मां से हाथ जोड़कर प्यार से सिखाने की बात कर रहा है। आखिर हम कैसे किसी के दिमाग को हैंपर कर सकते है। इस तरह से पढ़ाने से कोई फायदा तो कभी नहीं हो सकता, हां बच्चे के दिमाग में डर जरुर बैठ जाएगां।

नैतिकता का सवाल खड़ा करता है ये वीडियो
ये वीडियो उन सभी के लिए प्रश्न खड़ा करता है जो अपने बच्चे को इस तरह से पढ़ाते हैं । अब ये समझने की जरूरत है कि हम अपने बच्चों को पढाई के नाम पर आतंकित कर रहे है जो कि पूरी तरह से गलत है । पैरेंट्स को समझना चाहिए की वो कई आसान तरीके भी अपना सकते है ।



Click it and Unblock the Notifications
